
अजित पवार का निधन, पत्नी सुनेत्रा पवार और बहन सुप्रिया सुले बारामती के लिए दिल्ली से रवाना
AajTak
महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर के बाद पवार परिवार में हलचल तेज हो गई है. हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ नेता शरद पवार बारामती के लिए रवाना हो गए हैं, जबकि दिल्ली में मौजूद परिवार के अन्य सदस्य भी भी निकल गए हैं.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. बुधवार सुबह एक विमान हादसे में उनका निधन हो गया. इस दर्दनाक खबर के बाद पूरा पवार परिवार बारामती के लिए रवाना हो गया है. संकट और दुख की इस घड़ी में पूरा परिवार एकजुट नजर आ रहा है.
मुंबई से निकले शरद पवार, दिल्ली में साथ दिखीं सुप्रिया-सुनेत्रा
अजित पवार के निधन से पूरा पवार परिवार सदमे में है. अजित पवार की पत्नी, उनके बेटे-बहू, प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दिल्ली से रवाना हो गया है. उनके चाचा शरद पवार अपने मुंबई स्थित आवास 'सिल्वर ओक' से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash LIVE: बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन, आग का गोला बन गया विमान, पत्नी सुनेत्रा पवार-बहन सुप्रिया सुले दिल्ली से रवाना
शरद पवार के दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार एक साथ मौजूद नजर आए. पिछले कुछ समय की राजनीतिक कड़वाहटों को पीछे छोड़, आज पूरा परिवार एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आया. सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार, जो कभी एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में थीं, आज इस दुख के बीच एक-दूसरे को संभालती और ढांढस बंधाती दिखीं.
कैसे हुआ हादसा?

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









