
अजित पवार का चार्टर उड़ाने वाली पायलट शांभवी पाठक कौन थीं? जानें- ट्रेनिंग से कॉकपिट तक का सफर
AajTak
विमान की कमान पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर के पास थी जबकि शांभवी पाठक को-पायलट की भूमिका में थीं. सुमित कपूर एक अनुभवी कमर्शियल पायलट बताए जा रहे हैं, वहीं शांभवी भी इस फील्ड में तेजी से आगे बढ़ रही थीं, आइए यहां इन दोनों पायलट के बारे में जानते हैं.
अजित पवार के प्राइवेट चार्टर विमान Learjet 45 के हादसे में सिर्फ देश ने सिर्फ एक वरिष्ठ नेता ही नहीं खोया बल्कि भारतीय कॉर्पोरेट एविएशन के दो प्रशिक्षित पायलटों की जिंदगी भी खत्म हो गई. उनके साथ कॉकपिट में मौजूद 25 वर्षीय को-पायलट शांभवी पाठक और पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर, जिनके करियर की दिशा अलग-अलग थी लेकिन आखिरी उड़ान एक ही रही.
युवा चेहरे के तौर पर उभर रहीं थीं शांभवी पाठक
शांभवी पाठक देश की उन नई महिला पायलटों में थीं जो कॉर्पोरेट और चार्टर एविएशन में अपनी जगह बना रही थीं. उन्होंने ग्वालियर के एयरफोर्स स्कूल से पढ़ाई के बाद एविएशन की राह चुनी. मुंबई यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिक्स/एविएशन में पढ़ाई की और फिर न्यूजीलैंड से कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग ली.
उनके पास कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) के साथ फ्लाइट इंस्ट्रक्टर रेटिंग (A) भी था. करियर की शुरुआत में वह मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब से जुड़ीं और बाद में VSR एविएशन के लिए Learjet जैसे बिज़नेस जेट उड़ाने लगीं. अगस्त 2022 से वह कॉर्पोरेट चार्टर ऑपरेशंस का हिस्सा थीं.
एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के मुताबिक, शांभवी तकनीकी रूप से साउंड थीं और लंबी उड़ानों के लिए प्रशिक्षित की जा रही थीं. उनका करियर अभी शुरुआती दौर में था.
अनुभवी कमांडर थे सुमित कपूर

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









