
अजित पवार का कांग्रेस पर निशाना, बीजेपी का एनसीपी को न्योता...क्या महाराष्ट्र में अधर में महाअघाड़ी?
AajTak
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं लग रहा. जहां शरद पवार अडानी-सावरकर के मुद्दे पर कांग्रेस से अलग राय रख रहे तो वहीं अजित पवार पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं. अब बीजेपी ने भी एनसीपी को साथ आने का न्योता दे दिया. इसके साथ ही बीजेपी ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में फरवरी के बाद समीकरण बदल जाएंगे.
महाराष्ट्र में तेजी से सियासी समीकरण बदल रहे हैं. जहां एक ओर एनसीपी चीफ शरद पवार ने सरकार के खिलाफ विपक्ष के मुद्दों की हवा निकाल दी, तो वहीं उनके भतीजे अजीत पवार पीएम मोदी के करिश्मे की तारीफ कर रहे हैं. इन सबके बीच BJP ने NCP को साथ आने का न्योता दे डाला है. बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा है कि अगर राष्ट्रवादी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) राष्ट्रवाद के साथ आना चाहते हैं, तो किसी को क्या समस्या? उधर, अजीत पवार ने महागठबंधन में पड़ रही रार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है.
दरअसल, महाराष्ट्र में 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था. वहीं, एनसीपी कांग्रेस के साथ मिलकर मैदान में उतरी थी. बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला था. लेकिन सीएम के पद को लेकर दोनों पार्टियों में विवाद हो गया था. इसके बाद बीजेपी और शिवसेना की राह अलग अलग हो गई थीं. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी सरकार बनाई थी. एकनाथ शिंदे गुट की बगावत के बाद उद्धव सरकार गिर गई, लेकिन महाविकास अघाड़ी गठबंधन बरकरार रहा था, लेकिन अब इसमें फूट पड़ती दिख रही है.
क्या बोले सुधीर मुनगंटीवार ?
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने एनसीपी के साथ गठबंधन से जुड़े सवाल पर कहा कि अगर राष्ट्रवादी राष्ट्रवाद के साथ आना चाहें, तो क्या परेशानी है. हम खुद राष्ट्रवाद के साथ हैं. अच्छी बात है, अगर वो राष्ट्रवाद के तरफ आना चाहते हैं. उनका स्वागत करना चाहिए. देश के हित में अगर वो बात करना चाहते हैं, तो उनका स्वागत करना चाहिए. अगर उद्धव के साथ नहीं जाकर वे (एनसीपी) जनतंत्र के मार्ग पर आगे बढ़ते हैं, तो उसमें हमें क्या दिक्कत होगी. रास्ता बड़ा है, एक कदम उन्हें बढ़ाने दीजिए, फिर देखते हैं, आगे क्या होगा? उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में जनवरी फरवरी में समीकरण बदलेंगे. कांग्रेस खुद अलग थलग पड़ जाएगी.
अजित पवार ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार
उधर, अजित पवार ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को महा विकास अघाड़ी में रार की वजह बताया. अजित पवार ने कहा, नाना पटोले द्वारा मीडिया में दिए जा रहे बयान अनावश्यक हैं. वे अघाड़ी में दरार पैदा करने वाले हैं. वे मीडिया में बयान क्यों देते हैं? अगर उनके पास सवाल हैं, तो वे मुझसे या उद्धव जी से बात कर सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










