
अजित के साथ सीक्रेट मीटिंग, शरद पवार को बड़ा ऑफर... कांग्रेस की बढ़ी चिंता, शिवसेना का भी आया रिएक्शन
AajTak
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पावर ने हाल ही में अपने चाचा शरद पवार से मुलाकात की थी. ये सीक्रेट मुलाकात पुणे में एक उद्योगपति के घर पर हुई थी. इस मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि अजित ने शरद पवार को केंद्र में कृषि मंत्री बनने का ऑफर पेश किया.
एनसीपी चीफ शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि शरद पवार को मनाने के लिए बीजेपी ने अजित पवार के जरिए एक बड़े ऑफर की पेशकश की है. हालांकि, शरद पवार ने साफ कर दिया कि बीजेपी के साथ जाने में उनकी कोई दिलचस्पी है.
शरद पवार ने भले ही साफ कर दिया हो कि बीजेपी के साथ जाने वालों के साथ उनका कोई संबंध नहीं है. न ही महाविकास अघाड़ी में कोई भ्रम है. लेकिन अघाड़ी में सहयोगी कांग्रेस के नेता और पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने बड़ा दावा किया है. चव्हाण ने दावा किया है कि बीजेपी ने अजित पवार के जरिए शरद पवार को बड़े ऑफर की पेशकश की है.
शरद पवार को मिले ऑफर में क्या?
एक अखबार ने पृथ्वीराज चव्हाण के हवाले से अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि बीजेपी ने शरद पवार को केंद्र में कृषि मंत्री बनाने और नीति आयोग के अध्यक्ष पद का ऑफर दिया है. इसके अलावा सांसद सुप्रिया सुले और विधायक जयंत पाटिल को मंत्री बनाने की भी पेशकश की गई है. क्यों लग रहे कयास? दरअसल, हाल ही में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पावर ने अपने चाचा शरद पवार से मुलाकात की थी. ये सीक्रेट मुलाकात पुणे में एक उद्योगपति के घर पर हुई थी. अजित इसी साल जुलाई में शरद पवार से बगावत कर महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे. हालांकि, इस बगावत के बाद अजित ने डेढ़ महीने में शरद पवार से चार बार मुलाकात की है.
शिवसेना ने भी साधा निशाना
हाल ही में शिवसेना (उद्धव गुट) ने भी अजित के बार बार मुलाकात करने पर शरद पवार पर निशाना साधा. शिवसेना ने अपने संपादकीय सामना में लिखा, डिप्टी सीएम अजित पवार बार-बार शरद पवार से मुलाकात के लिए जा रहे हैं और मजे की बात यह है कि शरद पवार किसी मुलाकात को टाल नहीं रहे हैं. कुछ मुलाकात खुले तौर पर हुईं तो कुछ गुप्त रूप से हो रहीं, इसलिए लोगों के मन में भ्रम पैदा हो रहा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










