
'अच्छी चाय' फोटो पर घिर गए यूसुफ पठान, मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बीजेपी ने TMC से पूछे तीखे सवाल
AajTak
बीजेपी ने यूसुफ पठान की इस पोस्ट की आलोचना करते हुए इसे गैरजिम्मेदाराना करार दिया है. पार्टी ने कहा कि जब उनके क्षेत्र में हिंसा भड़की थी, तब सांसद को संवेदनशीलता दिखाते हुए जनता के साथ खड़ा होना चाहिए था.
मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं. उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बीजेपी ने उनकी आलोचना की. सांसद युसुफ पठान ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी एक तस्वीर साझा की. इस तस्वीर में वह चाय का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर उन्होंने उनके संसदीय क्षेत्र में हिंसा के बाद शेयर की है, जिसको लेकर विवाद पैदा हो गया.
युसुफ पठान बहरामपुर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं. उन्होंने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "अच्छी चाय और शांत वातावरण. बस इस पल का आनंद ले रहा हूं." उनकी यह पोस्ट वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद आई. इन प्रदर्शनों के दौरान अब तक 110 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस ने कई स्थानों पर छापे मारे हैं.
यह भी पढ़ें: 'वक्फ कानून के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा, हिंदुओं की घर से खींचकर हुई हत्या...', मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोले CM योगी
सीएम ममता पर राज्य में हिंसा कराने के आरोप
बीजेपी ने रविवार को ममता बनर्जी की पार्टी पर गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राज्य प्रायोजित हिंसा को बढ़ावा दे रही हैं. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना करते हुए एक कैरिकेचर भी जारी किया.
इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि वक्फ संशोधन अधिनियम राज्य में लागू नहीं किया जाएगा. वहीं, बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए विरोध-प्रदर्शन भी किया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










