
अच्छी खबर: मुंबई के 86.64% लोगों में मिली कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी
AajTak
सीरो सर्वे में यह बात भी सामने आई है झुग्गी आबादी और गैर झुग्गी आबादी में एंटीबॉडी में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला है. स्लम आबादी में सीरो-प्रवेलेंस 87.02% रहा, जबकि गैर झुग्गी आबादी में यह 86.22% रहा. वहीं, लिंग के आधार पर इसमें कुछ अंतर देखने को जरूर मिला. महिलाओं में सीरो प्रवेलेंस 88.29% मिला, जबकि पुरुषों में यह 85.07% था.
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच मुंबई से अच्छी खबर सामने आई है. यहां 86.64% लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी मिली है. यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने दी. मुंबई में हाल ही में 5वां सीरो सर्वे कराया गया था. उसमें यह बात सामने निकलकर आई है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









