
अचानक शख्स के हाथ लगा 38 करोड़ का चेक... फिर?
AajTak
एक शख्स को 38 करोड़ रुपए का चेक प्लेटफॉर्म पर पड़ा मिला. जब शख्स ने चेक पर लिखे नंबर्स काउंट किए तो वह हैरान रह गया. उसने ईमानदारी दिखाते हुए संबंधित कंपनी से संपर्क किया. जैसा कंपनी ने कहा, वैसा शख्स ने किया. हालांकि कंपनी ने जो उपहार शख्स को दिया, उससे वह निराश नजर आया.
एक शख्स को रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक कंपनी का 38 करोड़ रुपए का चेक मिला. चेक पर लिखी राशि को देखकर वह हैरान रह गया. हालांकि, चेक को जब उसने संबंधित लोगों को वापस किया तो इसके बदले मिले इनाम से वह निराश हो गया.
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में रहने वाले अनोर जी (Anouar G) को रेलवे प्लेटफॉर्म पर फेमस कन्फेक्शनरी कंपनी हरीबो का चेक पड़ा हुआ मिला. अनोर ने चेक पर लिखी हुई राशि देखी तो वह दंग रह गए.
अनोर ने 'मिरर' से बातचीत में कहा कि उन्होंने चेक पर इतनी बड़ी राशि देखी तो वह इसका ठीक से उच्चारण भी नहीं कर पा रहे थे.
भारी भरकम राशि वाला यह चेक सुपरमार्केट ग्रुप रेवे ने कंफेक्शनरी कंपनी हरीबो को इश्यू किया था. यह चेक खो गया था और प्लेटफॉर्म पर पड़ा हुआ था. इसके बाद अनोर ने हरीबो से संपर्क किया, फिर कंपनी के वकील ने अनोर से बात की.
फिर कंपनी ने अनोर को चेक नष्ट करने के लिए कहा. कंपनी ने यह भी कहा कि वह सबूत के तौर पर फोटो भेज दें. अनोर ने इसका पालन किया. कुछ दिनों के बाद अनोर के पास हरीबो कंपनी की ओर से 6 डिब्बों में मिठाई आई. अनोर कंपनी के इस कदम से काफी निराश हुए, उन्होंने कहा कि कंपनी के उन्होंने करोड़ों रुपए बचाए लेकिन कंपनी ने बतौर पुरस्कार जो चीज भेजी उससे वह इंप्रेस नहीं हुए.
वहीं, हरीबो ने कहा कि चेक पर कंपनी का नाम लिखा था, ऐसे में कोई और उसे इस्तेमाल नहीं कर सकता था. हरीबो ने कहा जो इनाम उन्होंने अनोर को भेजा वह उनका स्टैंडर्ड पैकेज था.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










