
अचानक ताबूत से उठकर खड़ी हो गई लड़की... भीड़ में खड़े लोगों के उड़े होश
AajTak
एक लड़की ने अपनी स्कूल की फेयरवेल में अनोखी और सबसे अलग एंट्री लेने के लिए हद ही कर दी. लोगों के ध्यान खींचने के लिए ये लड़की ताबूत में बंद होकर पहुंची और उसने बहुत ही नाटकीय एंट्री ली.
अपने स्कूल के फेयरवेल प्रॉम के लिए ज्यादातर छात्राएं खूबसूरत गाउन या कोई अन्य ड्रेस पहनती हैं. लेकिन 16 साल की अबी रिकेट्स ने अपने फेयरवेल के लिए कुछ अनोखी ही तैयारी कर रखी थी. वैम्पायर सुपरफैन अबी ने अपने क्लासमेट्स को सरप्राइज करने के लिए एक शो-स्टॉपिंग स्टंट की योजना बनाने में एक साल लगाया था. इसमें उसने एक ताबूत और फ्यूनरल स्टाफ को शामिल किया था.
ताबूत में बंद होकर एंट्री
अबी जब प्रॉम के लिए पहुंची तो उसने एक काली वैम्पायर ड्रेस पहनी हुई थी, वह 6 फीट लंबे ताबूत में बंद थीं और उसके हाथ क्रॉस थे. उसके साथ आए फ्यूनरल स्टाफ ने रेड कार्पेट पर ताबूत को रखा तो उसने बड़े नाटकिये अंदाज में अपनी आंखें खोलीं. वहां खड़ी भीड़ उसके इस स्टंट को चीयर करने लगी.
भाई और पिता बने फ्यूनरल स्टाफ
दक्षिण यॉर्कशायर के डोनकास्टर की अबी ने कहा- "हर कोई मुझे चीयर कर रहा था और ताली बजा रहा था. वे सभी- हैरान थे. मेरे शिक्षकों ने कहा कि यह अनोखा था, उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा था और यह इतिहास में दर्ज हो जाएगा." अबी ने अपने 54 वर्षीय पिता एलन और 18 वर्षीय भाई को भी इसमें शामिल कर लिया. उन दोनों ने 'अंतिम संस्कार कर्मचारी' की भूमिका निभाई थी.
प्रॉम में ली ड्रामेटिक एंट्री

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












