
अगस्त में 27000 कर्मचारी नौकरी से आउट, इन कंपनियों से निकाले गए सबसे ज्यादा लोग!
AajTak
अगस्त में दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनियों में से एक इंटेल ने अपने कुल वर्कफोर्स का 15 फ़ीसदी यानी 15 हज़ार कर्मचारियों की छंटनी कर दी.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में छंटनियों की सुनामी आ चुकी है. दुनियाभर में IT कंपनियां कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने में लगी हैं. दरअसल, अपने ग्लोबल ऑपरेशंस के कुछ डिविज़न्स बंद करके नौकरियों पर तलवार चलाई जा रही है. बीते महीने यानी अगस्त में 27 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है.
बड़े-बड़े नामों वाली Intel, IBM, और Cisco Systems जैसी कंपनियों ने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. आइए जानते हैं कि किन कंपनियों ने पिछले महीने कितने लोगो की छंटनी की है. अगस्त में टेक सेक्टर की 40 से ज़्यादा कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया है.
इस साल अबतक 1.30 लाख नौकरी से बाहर
बता दें, साल 2024 में अब तक 1.36 लाख से ज़्यादा टेक प्रोफेशनल्स को नौकरी से निकाला जा चुका है. अगस्त में दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनियों में से एक इंटेल ने अपने कुल वर्कफोर्स का 15 फ़ीसदी यानी 15 हज़ार कर्मचारियों की छंटनी कर दी. कंपनी ने ये कदम 2025 तक 10 अरब डॉलर की लागत कम करने के लिये उठाया है.
लागत में कटौती और अपनी रणनीति में बड़े बदलाव के लिए इंटेल ऐसे मुश्किल फ़ैसले लेने को मजबूर हुई है. इसके बाद नेटवर्किंग की दुनिया के बड़े नाम सिस्को सिस्टम्स (Cisco Systems) ने भी 7 फ़ीसदी वर्कफोर्स यानी 6000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है.
कंपनी का फोकस अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सिक्योरिटी सेक्टर्स पर है. इसके अलावा जिन बड़ी कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया है, उनमें IBM ने चीन में अपने R&D ऑपरेशंस बंद करके 1000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










