
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में ED की कार्रवाई, आरोपी श्रवण गुप्ता की 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अगस्ता वेस्टलैंड VVIP चॉपर घोटाला (Agusta Westland VVIP Chopper Scam case) मामले में आरोपी श्रवण गुप्ता की 16.57 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को जब्त किया है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अगस्ता वेस्टलैंड VVIP चॉपर घोटाला (Agusta Westland VVIP Chopper Scam case) मामले में आरोपी श्रवण गुप्ता की 16.57 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को जब्त किया है. दिल्ली के एक प्रतिष्ठित इलाके में स्थित ये संपत्तियां ED द्वारा पहले कुर्क की गई संपत्तियों में शामिल हैं, जिनकी कीमत 2022 में 4.05 करोड़ रुपये थी. घोटाले में फंसे श्रवण गुप्ता को कथित तौर पर विभिन्न कंपनियों के माध्यम से आय प्राप्त हुई, जिसमें मेसर्स नैटिल ओवरसीज इंक, स्विट्जरलैंड, टाइमकीपर लिमिटेड, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स और मैसर्स हॉल पार्क होल्डिंग्स लिमिटेड, यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं. मॉरीशस की एक शेल कंपनी के माध्यम से भेजे गए पैसे इटली के मेसर्स अगस्ता स्पा के साथ एक डिफेंस डील में रिश्वत से प्राप्त हुई थी.
यह भी पढ़ें: कैंसर की नकली दवा बनाने वालों पर अब ED का एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज, छापेमारी में मिला 65 लाख कैश
12 VVIP हेलिकॉप्टरों की खरीद को प्रभावित करने के लिए रिश्वत ED ने फरवरी 2022 में श्रवण गुप्ता के खिलाफ अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दायर की थी और मौजूदा समय में एजेंसी प्रत्यर्पण की कार्यवाही कर रही है. श्रवण गुप्ता नवंबर 2019 में देश से भाग गए थे. CBI द्वारा दर्ज की गई FIR के आधार पर शुरू की गई ED की जांच में कथित तौर पर 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों की खरीद को प्रभावित करने के लिए मेसर्स अगस्ता वेस्टलैंड द्वारा भुगतान की गई 70 मिलियन यूरो की रिश्वत का खुलासा हुआ. इन रिश्वतों को ट्यूनीशिया, मॉरीशस, यूके, स्विट्जरलैंड, बीवीआई और यूएई जैसे देशों में फैले नेटवर्क के माध्यम से अवैध से वैध बनाया गया था.
28 मिलियन यूरो की रिश्वत भारत और ट्यूनीशिया में विदेशी नागरिकों गुइडो हश्के और कार्लो गेरोसा की कंपनियों के माध्यम से दी गई थी, जिसका एक हिस्सा श्रवण गुप्ता के स्वामित्व वाली कंपनियों से जुड़ा था. जांच के दौरान, ED ने विशेष अदालत के समक्ष एक अभियोजन शिकायत और 11 पूरक अभियोजन शिकायतें दर्ज की हैं. एजेंसी ने 110 करोड़ रुपये की अपराध से जुड़ी आय के लिए 12 अनंतिम कुर्की आदेश (पीएओ) जारी किए हैं. कुर्क की गई संपत्तियों में भारत में बैंक खाते, म्यूचुअल फंड, स्टॉक, आभूषण, जमीन और फ्लैट, साथ ही फ्रांस में आवासीय संपत्ति के साथ कई अन्य संपत्तियां शामिल हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










