
अगले 7 महीने में तैयार हो जाएगी कोविड वैक्सीन की 216 करोड़ डोज! जानें क्या है सरकार का रोडमैप?
AajTak
नीति आयोग के एक सदस्य ने दावा किया है कि इस साल अगस्त से दिसंबर के बीच देश में कोविड-19 वैक्सीन की करीब 216 करोड़ डोज का उत्पादन हो सकता है. केंद्र सरकार दुनिया भर की कोविड वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से संपर्क साध रही है ताकि वे अपने उत्पादन को बढ़ा सकें.
कोरोना संकट के बीच इस साल दिसंबर तक देश में कोविड टीके की किल्लत पूरी तरह से खत्म हो सकती है. हर किसी के लिए टीका उपलब्ध हो सकता है. नीति आयोग के एक सदस्य ने दावा किया है कि इस साल अगस्त से दिसंबर के बीच देश में कोविड-19 वैक्सीन की करीब 216 करोड़ डोज का उत्पादन हो सकता है. सरकार की शीर्ष थिंक टैंक माने जाने वाली संस्था नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि अगस्त से दिसंबर के बीच भारत में कोविड-19 वैक्सीन की 216 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हो जाएगी.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










