
अगले 12 साल में 152 करोड़ हो जाएगी भारत की आबादी, इंडिया के फ्यूचर को डिफाइन करेंगे ये 6 डेटा
AajTak
भारत में लिंगानुपात (सेक्स रेशियो) 2011 के प्रति एक हजार पुरुषों पर 943 महिलाएं के स्तर से बढ़कर 2036 में प्रति 1000 पुरुषों पर 952 महिलाएं होने की उम्मीद है. यह आंकड़ा लैंगिक समानता में सकारात्मकता को दर्शाता है.
12 साल बाद यानी कि साल 2036 तक भारत की आबादी 152 (152.2) करोड़ के पार पहुंच जाएगी. चीन को पछाड़कर भारत पहले ही दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है. ये आंकड़े सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को ‘भारत में महिला एवं पुरुष 2023' जारी रिपोर्ट में सामने आए. इस रिपोर्ट में देश की आबादी के साथ ही सेक्स रेश्यो और देश में आने वाले समय में महिलाओं की आबादी का भी जिक्र किया गया है. इस रिपोर्ट में सामने आया है कि स्टार्टअप्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है.
लिंगानुपात में होगा सुधार रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लिंगानुपात (सेक्स रेशियो) 2011 के प्रति एक हजार पुरुषों पर 943 महिलाएं के स्तर से बढ़कर 2036 में प्रति 1000 पुरुषों पर 952 महिलाएं होने की उम्मीद है. यह आंकड़ा लैंगिक समानता में सकारात्मकता को दर्शाता है. वहीं, इस रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि 2036 तक महिलाओं की आबादी .3 पर्सेंट बढ़कर 48.8% हो जाएगी. 2011 की जनगणना में महिलाओं की आबादी 48.5% थी.
मतदान में बढ़ी महिलाओं की भागेदारी रिपोर्ट के मुताबिक 15वें आम चुनाव (1999) तक, 60 प्रतिशत से भी कम महिला मतदाताओं ने भाग लिया, जबकि पुरुषों का मतदान प्रतिशत उनसे आठ प्रतिशत अधिक था. हालांकि, 2014 के चुनावों में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 65.6 प्रतिशत हो गई, और 2019 के चुनावों में यह और बढ़कर 67.2 प्रतिशत हो गई. पहली बार, महिलाओं के लिए मतदान प्रतिशत थोड़ा अधिक था, जो महिलाओं में बढ़ती साक्षरता और राजनीतिक जागरूकता के प्रभाव को दर्शाता है.
बुजुर्गों की बढ़ सकती है संख्या सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि 15 साल से कम उम्र के व्यक्तियों का अनुपात 2011 के मुकाबले 2036 में घटने का अनुमान है, जबकि 60 साल और उससे अधिक उम्र की आबादी का अनुपात काफी हद तक बढ़ने का अनुमान है. संभावना जताई गई है कि 15 वर्ष से कम उम्र के लोगों के अनुपात में गिरावट संभवतः प्रजनन क्षमता में गिरावट के कारण होगी.
यह भी पढ़ें: 'सरकार कर रही है चर्चा... 3 से ज्यादा बच्चे तो नहीं मिलेगी सरकारी सुविधा', जनसंख्या नियंत्रण राजस्थान के मंत्री का बड़ा बयान
जानें इस रिपोर्ट की कुछ अहम बातें

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










