
अगले साल 15 जनवरी को दिल्ली में नहीं होगी सेना दिवस परेड, यहां शिफ्ट करने का लिया गया निर्णय
AajTak
हर साल दिल्ली में सेना दिवस के अवसर पर होने वाली परेड अगले साल दिल्ली में नहीं होगी. इसे दिल्ली से बाहर शिफ्ट करने का फैसला किया गया है. भारतीय सेना ने आर्मी डे परेड को दक्षिणी कमान क्षेत्र में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है. सेना दिवस के दिन देश को आजादी मिलने के बाद भारत का पहला कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया था.
सेना दिवस (15 जनवरी) के मौके पर हर साल दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित की जाने वाली सेना दिवस परेड (army day parade) को अगले साल दिल्ली से बाहर शिफ्ट करने का फैसला किया गया है. भारतीय सेना ने आर्मी डे परेड को दक्षिणी कमान क्षेत्र में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है.
बता दें कि सेना दिवस के दिन देश को आजादी मिलने के बाद भारत का पहला कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया था. लेफ्टिनेंट जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) केएम करियप्पा ने 15 जनवरी, 1949 को अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ का स्थान लिया था, तभी से इस दिन सेना दिवस मनाया जाता है.
करियप्पा मैदान में होता है आयोजन
हर बार की तरह पिछले साल भी दिल्ली के करियप्पा परेड मैदान में आर्मी डे परेड का आयोजन किया गया था. जनवरी 2022 में हुई आर्मी डे परेड के दौरान तब के सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा था कि हमारा धैर्य हमारा आत्मविश्वास है, लेकिन किसी को भी इसे परखने की गलती नहीं करनी चाहिए.
जब जनरल नरवणे ने दी थी चीन को चेतावनी
जनरल नरवणे ने आगे कहा था कि भारतीय सेना का संदेश साफ है कि LAC पर एक-तरफा यथास्थिति को किसी कीमत पर बदलने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा था कि कई स्तर पर बातचीत का नतीजा हुआ है कि कई क्षेत्रों में डिसएंगेजमेंट पूरा हो चुका है. उन्होंने कहा, 'आपसी और समान सुरक्षा के आधार पर मौजूदा स्थिति को निपटाने की कोशिश जारी रहेगी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










