
अगले साल होली तक चालू हो जाएगी देश की पहली रैपिड रेल, तस्वीरों में देखिए कितनी खास
AajTak
First Rapid Rail of India: देश की पहली रैपिड रेल अगले साल होली तक चालू हो सकती है. काम फुल स्पीड में जारी है और इस ट्रेन को लेकर कई तरह की जानकारी भी सामने आई है.
First Rapid Rail of India: अगले साल होली तक साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल चालू करने की तैयारी है. मेट्रो और बुलेट ट्रेन के बीच की स्पीड वाली इस ट्रेन के कोचेज कैसे होंगे, इस पर से बुधवार को पर्दा हट गया. एनसीआरटीसी और आरआरटीसी के साझा उपक्रम में ये परियोजना तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है. आरआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह के मुताबिक अगले साल मार्च तक साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर के स्ट्रेच पर ये ट्रेन उड़ान भरने लगेगी.
सिंह ने आजतक को बताया कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 160 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत स्पीड से चलने वाली इस नायाब रेलगाड़ी में सामान्य यात्रियों के साथ दिव्यांग और स्ट्रेचर पर गंभीर मरीज के भी शीघ्र और सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था रहेगी.
हवाई जहाजों की तरह खुलने बंद होने वाले दरवाजे होंगे और अंदर टू बाई टू यानी वायुयान की तरह सीटें होंगी. इनके ऊपर सामान रखने के रैक भी होंगे. साथ ही एक ओर की सीटें गाड़ी की गति की दिशा में तो दूसरी ओर की विपरीत दिशा में होंगी. ये व्यवस्था उन यात्रियों के लिए लाभदायक होगी जिनको गाड़ी की रफ्तार की दिशा के विपरीत दिशा में मुंह करके बैठकर सफर करने से बेचैनी होती है.
ये ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत रफ्तार से चलेगी. सामान रखने वाले रैक होने से यात्रियों को इस हाई स्पीड ट्रेन में खड़े होकर सफर करने में भी आसानी होगी. वहीं ट्रेन की ऊंचाई भी सामान्य मेट्रो से ज्यादा है और चौड़ाई भी लगभग एक फुट ज्यादा.
सभी रेलवे स्टेशन सौर ऊर्जा पैनल से युक्त होंगे. दिन में तो सारी बिजली रोशनी इसी के जरिए खपेगी, रात के लिए थोड़ी बिजली घरों से ली जाएगी. लेकिन योजना है कि अगले 18 साल में यानी 2040 तक ये पूरी रेल व्यवस्था वैकल्पिक और स्वच्छ ऊर्जा पर ही चलेगी.
दिल्ली मेरठ के साथ साथ इस परियोजना के अन्य प्रकल्प यानी दिल्ली पानीपत, अलवर और एनसीआर के अन्य नजदीकी शहरों तक भी काम चालू हो गया है. कहीं सर्वेक्षण, कहीं डीपीआर तो कहीं निर्माण शुरू होने से पहले की प्रक्रिया चल रही है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








