
अगली महामारी रोकने के लिए इस देश में साइंटिस्ट बंदरों को लगा रहे वैक्सीन
AajTak
ब्राजील में कोरोनावायरस की वजह से दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. पहले स्थान पर अमेरिका है. लेकिन वहां के साइंटिस्ट एक अलग और ज्यादा जानलेवा बीमारी के संक्रमण के फैलने को लेकर डरे हुए हैं. इस दक्षिण अमेरिकी देश में हर साल करीब 2 लाख लोग पीले बुखार (Yellow Fever) से बीमार होते हैं. इनमें से 30 हजार लोगों की मौत हो जाती है. साइंटिस्ट्स को डर है कि कोरोना वायरस के बीच ये महामारी फैली तो दिक्कत बढ़ जाएगी.
ब्राजील में कोरोनावायरस की वजह से दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. पहले स्थान पर अमेरिका है. लेकिन वहां के साइंटिस्ट एक अलग और ज्यादा जानलेवा बीमारी के संक्रमण के फैलने को लेकर डरे हुए हैं. इस दक्षिण अमेरिकी देश में हर साल करीब 2 लाख लोग पीले बुखार (Yellow Fever) से बीमार होते हैं. इनमें से 30 हजार लोगों की मौत हो जाती है. साइंटिस्ट्स को डर है कि कोरोना वायरस के बीच ये महामारी फैली तो दिक्कत बढ़ जाएगी. (फोटोःगेटी) पीला बुखार (Yellow Fever) इंसानों को बंदरों के जरिए होता है. लेकिन इसे फैलाता है मच्छर. यलो फीवर में तेज बुखार, सर दर्द और कुछ मरीजों को गंभीर स्थिति में पीलिया हो जाता है. अत्यधिक गंभीर स्थिति आने पर मरीज के शरीर के अंदर ब्लीडिंग होने लगती है और लिवर फेल हो जाता है. (फोटोःगेटी) ब्राजील में अगर हर साल वैक्सीनेशन न किया जाए तो वहां यलो फीवर से 15 फीसदी लोग मारे जाएं. यानी कोरोनावायरस से ज्यादा मृत्यु दर. ब्राजील और दुनिया भर के साइंटिस्ट अब इस देश में यलो फीवर को रोकने के प्रयास में जुट गए हैं. वो नहीं चाहते कि कोरोना के बाद यलो फीवर उनके यहां फैलकर महामारी का रूप ले. (फोटोःगेटी)
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











