
अगर यह अनुमान सच निकला तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और लगेगी आग!
AajTak
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से हर कोई परेशान है. क्योंकि इसका असर हर किसी पर हो रहा है. लोगों की एक ही इच्छा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हो. जनता सरकार की तरह उम्मीद भरी नजर से देख रही है.
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से हर कोई परेशान है. क्योंकि इसका असर हर किसी पर हो रहा है. लोगों की एक ही इच्छा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हो. जनता सरकार की तरह उम्मीद भरी नजर से देख रही है. लेकिन सरकार ने पहले ही कीमतों को लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं. (Phoito: File) दरअसल, पेट्रोल-डीजल के भाव रोज सुबह तेल कंपनियां तय करती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव के अनुसार देसी कंपनियां कीमतें तय करती हैं. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय संकेत मिल रहे हैं कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत की उम्मीद कम है. (Phoito: File) अजरबैजान की ऑयल ट्रेडिंग कंपनी सोकार ट्रेडिंग एसए (Socar Trading SA) का अनुमान है कि अगले 18 से 24 महीने में बेंचमार्क ब्रेंट (Brent) ट्रिपल डिजिट को छू सकता है. यानी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रूड यानी कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं. (Phoito: File)More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












