
'अगर मेरा EPIC नंबर बदला गया, तो कितने वोटर्स का बदला होगा...', EC के जवाब पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल
AajTak
तेजस्वी यादव ने कहा,
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि उनका खुद का EPIC नंबर (मतदाता पहचान पत्र संख्या) बदल दिया गया है. उन्होंने इसे एक "साज़िश" करार दिया है और आशंका जताई है कि इससे कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा सकते हैं.
'अगर मेरा EPIC नंबर बदला जा सकता है'तेजस्वी यादव ने कहा, "अगर मेरा EPIC नंबर बदला जा सकता है, तो फिर कितने लोगों के EPIC नंबर बदले गए होंगे? ये सवाल हम चुनाव आयोग से पूछ रहे हैं. ये वोटर लिस्ट से नाम काटने की एक साज़िश है."
मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग तेजस्वी ने आगे कहा कि यह सिर्फ एक तकनीकी त्रुटि नहीं हो सकती, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा षड्यंत्र हो सकता है जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने चुनाव आयोग से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है.
इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है. विपक्षी दलों ने तेजस्वी के समर्थन में आवाज उठाई है और चुनाव आयोग से पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है. वहीं, सत्ताधारी दल की ओर से अभी इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
गौरतलब है कि EPIC नंबर एक यूनिक कोड होता है जो हर मतदाता को दिया जाता है और इसके ज़रिए वोटर की पहचान सुनिश्चित होती है. ऐसे में यदि इसमें कोई फेरबदल होता है, तो इससे मतदाता की वैधता पर सवाल खड़े हो सकते हैं. चुनाव आयोग की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक बयान फिलहाल तक नहीं आया है.
तेजस्वी यादव ने कहा, मेरा नाम नहीं है बता दें कि तेजस्वी यादव ने पहले दावा किया था कि उनका नाम इलेक्शन कमीशन द्वारा शुक्रवार को बिहार के लिए जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है. उन्होंने कहा, मैंने इलेक्शन कमीशन के पोर्टल पर अपना ECIP (Electors Photo Identity Card) No. RAB2916120 डालकर सर्च किया तो No Records Found लिखकर आया.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






