
'अगर पायलट की ट्रेनिंग देश के काम आ सके तो हाजिर हूं...' PAK पर एयर स्ट्राइक के बीच बोले तेज प्रताप यादव
AajTak
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद हर भारतीय राष्ट्र प्रेम के जज्बे से भरा हुआ है. इसी बीच आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने एक भावुक ट्वीट किया है. उन्होंने खुद को देश की सेवा के लिए समर्पित बताते हुए कहा है कि पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो मैं हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूं.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया. इस कार्रवाई के बाद देशभर में देशभक्ति और जोश का माहौल है. इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखी पोस्ट में कहा है कि पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूं. आपको बता दूं कि मैंने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझूंगा. जय हिंद..! इस पोस्ट के साथ तेज प्रताप ने ट्रेनिंग के दिनों की तस्वीर और लाइसेंस की फोटो भी शेयर की है.
तेज प्रताप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. गौरतलब है कि उन्होंने बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट से पायलट की ट्रेनिंग ली थी. तेज प्रताप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.
यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान पर होगी एयर स्ट्राइक-2? भारत के निशाने पर ये 12 आतंकी ठिकाने
पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई को लेकर तेज प्रताप ने समर्थन जताया और खुद को सेवा के लिए तैयार बताया. उन्होंने कहा कि जब देश को जरूरत हो, वह हर मोर्चे पर साथ खड़े रहने को तैयार हैं. तेज प्रताप का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनके जज्बे की तारीफ कर रहे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









