
'अगर जीना है तो कम बोला करो...', दिल्ली में एक अदालत के जज को जान से मारने की धमकी
AajTak
अब आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की है. अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
दिल्ली की एक अदालत के जज को द्वारका के ककरोला इलाके में दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 1 अप्रैल को जब जज टहल रहे थे, तभी दो व्यक्तियों ने उनकी ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए अपनी कार रोककर कई बार हॉर्न बजाया. इसके बाद कार में बैठे एक व्यक्ति ने जज को धमकी देते हुए कहा, "अगर जीना है तो कम बोला करो," और फिर मौके से फरार हो गया.
पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की है. अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










