
अगर कोई किसी के पिता के बारे में बोलेगा तो... 'तू-तड़ाक' पर अखिलेश का CM योगी को जवाब
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर आप परम्पराओं पर चलना चाहते हैं तो आपको परम्परा मानना होगा, आपने कई रीति-रीवाज का पालन नहीं किया है लेकिन किसी के पिता के बारे में कोई कहेगा तो दूसरा भी बोलेगा, नेताजी ने हमें ऐसी शिक्षा नहीं दी है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नेता सदन ने किसी के पिता के बारे में अगर सदन में कहा तो स्वाभाविक है कि दूसरा भी पिता पर कहेगा, यह परंपरा छोड़नी होगी, ऐसी शिक्षा नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने मुझे नहीं दी है. गौरतलब है कि पिछले दिनों राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश के बीच तू-तड़ाक की नौबत आ गई थी.
नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर आप परम्पराओं पर चलना चाहते हैं तो आपको परम्परा मानना होगा, आपने कई रीति-रीवाज का पालन नहीं किया है... नेता सदन ने कुछ बोला था जो कि फ्लोर पर नहीं आना चाहिए... किसी के पिता के बारे में कोई कहेगा तो दूसरा भी बोलेगा, अगर आप परंपरा की बात करेंगे तो आपने भी कई रीति-रिवाज को नहीं माना, जिसके बारे में हम चर्चा नहीं करना चाहते हैं क्योंकि नेताजी ने हमें ऐसी शिक्षा नहीं दी है.'
अखिलेश ने बताया कि कितने यादव SDM भर्ती हुए थे?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आरोप पर अखिलेश ने कहा, 'नेता सदन ने कहा 46 में से 56 यादव एसडीएम की भर्ती हुए, मैं जातियों के नाम पढ़ सकता हूं जिनकी भर्ती हुई थी, उस समय 2011 में 30 भर्ती हुई जिसमें यादव सिर्फ 5 थे, 2012 में 3 यादव थे, अब नेता सदन इस सूची को जारी करें, इसी समानता के लिए हम जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं, यही रामराज्य है और यही समाजवाद है.'
https://t.co/cdm9wA3Zin
फिर बोले अखिलेश- हम रामचरितमानस के खिलाफ नहीं है

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










