
अगर आप भी पीएम मोदी से करना चाहते हैं बात, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
AajTak
परीक्षा का समय पास है. ऐसे में बच्चों पर बढ़ता दबाव, पेरेंट्स की भी चिंता बढ़ा देता है. इन सारी चीजों से अच्छे से डील करने के लिए एक बार फिर से परीक्षा पे चर्चा का मंच तैयार है. हर साल की तरह इस साल भी छात्रों और शिक्षकों को पीएम मोदी से संवाद करने का मौका मिलेगा.
परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. परीक्षा के समय में बच्चों की बढ़ती टेंशन और उससे प्रभावित होते अभिभावकों और शिक्षकों से एक बार फिर पीएम मोदी संवाद करेंगे. हर साल की तरह इस साल भी देशभर के 10 चुनिंदा छात्र, शिक्षक और अभिभावकों से पीएम करियर और तनाव से जुड़ी सीधी बात करेंगे.
परीक्षा पास आते ही, यह पहल हर बच्चे को प्रोत्साहित करता है और सही मार्गदर्शन की तरह काम करता है, जिससे उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देनी की प्रेरणा मिलती है.
ऐसे में अगर आप भी पीएम मोदी से सीधा संवाद करना चाहते हैं तो, My Gov पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
शुरू हुई रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
परीक्षा पे चर्चा में रजिस्ट्रेशन करने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी, उनके माता-पिता और शिक्षक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2026 है. आप रजिस्ट्रेशन innovateindia1.mygov.in पर जाकर कर सकते हैं.
कौन ले सकता है इसमें पार्ट?

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











