
'अगर अमेरिका भारत को आतंकी हैंडओवर कर सकता है तो PAK हाफिज सईद-लखवी को क्यों नहीं...', भारतीय राजदूत की दो टूक
AajTak
भारतीय राजदूत जेपी सिंह ने कहा कि जिस तरह से अमेरिका ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को भारत के हवाले किया, उसी तरह पाकिस्तान को भी करना चाहिए.
इजराइल (Israel) में भारत के राजदूत जेपी सिंह ने आतंकवाद के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने के बारे में बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत का ऑपरेशन सिंदूर 'रोका गया' है, 'खत्म नहीं हुआ' है. उन्होंने मांग की कि इस्लामाबाद को चाहिए कि हाफिज सईद, साजिद मीर और जकीउर रहमान लखवी जैसे बड़े आतंकवादियों को भारत के हवाले कर देना चाहिए.
भारतीय राजदूत ने कहा कि जिस तरह से अमेरिका ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को भारत के हवाले किया, उसी तरह पाकिस्तान को भी करना चाहिए.
'धर्म के आधार पर मारा...'
भारत के हमले से पहले की घटनाओं का जिक्र करते हुए जेपी सिंह ने सोमवार को इजरायली टीवी चैनल i24 को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "यह कैंपेन शुरू में पाकिस्तान में आतंकवादी समूहों के खिलाफ था." उन्होंने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले का हवाला देते हुए कहा, "आतंकवादियों ने लोगों को उनके धर्म के आधार पर मारा. उन्होंने लोगों को मारने से पहले उनका धर्म पूछा और 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई."
यह भी पढ़ें: दिग्गज वकीलों की टीम दिलाएगी तहव्वुर राणा को उसके हर गुनाह की सजा, तुषार मेहता करेंगे अगुवाई
जेपी सिंह ने जोर देते हुए कहा, "भारत का कैंपेन आतंकवादी समूहों और उनके बुनियादी ढांचे के खिलाफ था, जिसका जवाब पाकिस्तान ने भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करके दिया."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











