
अखिलेश यादव ने दिल्ली पहुंचकर बीमार आजम खान से की मुलाकात, सम्मेलन में आने का दिया न्योता!
AajTak
समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन 29 सितंबर को लखनऊ में होगा. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा. उससे एक दिन पहले सपा का प्रदेश सम्मेलन भी लखनऊ में ही आयोजित किया जाएगा और इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन होगा. अखिलेश यादव ने गुरुवार को बताया कि लखनऊ में सपा का प्रदेश सम्मेलन 28 सितंबर को और राष्ट्रीय सम्मेलन 29 सितंबर को सम्पन्न होगा.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को आजम खान का हाल जानने दिल्ली पहुंचे. आजम पिछले 3 दिन से गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे. आज वह डिस्चार्ज होकर यूपी सदन दिल्ली के सरकारी आवास पहुंच गए. उनकी इस मुलाकात के अब कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.
सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान अखिलेश ने आजम खान को 28 सितंबर को राज्य और 29 सितंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए निमंत्रण भी दिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि मुलायम सिंह यादव सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं. वहीं इस अधिवेशन में अखिलेश दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे. पिछली बार 2017 में अधिवेशन में अखिलेश को पहली बार पार्टी की कमान सौंपी गई थी.
जुलाई में विधायकों की बैठक में नहीं आए थे आजम
जून में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायकों की बैठक बुलाई थी. लेकिन बैठक में रामपुर सदर से विधायक आजम खान नहीं पहुंचे थे.
इससे पहले योगी सरकार बनने के बाद 23 मई से पहला विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले योगी सरकार को घेरने के लिए सपा ने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में भी सपा विधायक आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम शामिल नहीं हुए थे. ऐसे में अखिलेश की आजम खान के साथ मुलाकात को अहम माना जा रहा है.
28 को राष्ट्रीय सम्मेलन, 29 को राज्य सम्मेलन

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










