
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री...'
ABP News
Akhilesh Yadav on Nitish Kumar: लखनऊ में एक इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि हम तो चाहते थे कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के रूप में रिटायर हों.
सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे. लेकिन अब वो ऐसे मुख्यमंत्री रहे जो राज्यसभा सदस्य के रूप में रिटायर होंगे. सपा प्रमुख ने कहा कि जो लोग राजनीति को समझते हैं उन्हें पहले दिन ही पता था कि भारतीय जनता पार्टी क्या कदम उठाएगी. हम तो चाहते थे कि वो (नीतीश कुमार) प्रधानमंत्री के रूप में रिटायर हों लेकिन अब वो राज्यसभा के मेंबर होकर ही रिटायर हो जाएंगे.
अखिलेश यादव ने कहा, "हम युद्ध के पक्ष में नहीं हैं. समाजवादी पार्टी कभी युद्ध के पक्ष में नहीं रही है. युद्ध नुकसान करता है, युद्ध जानें लेता है. युद्ध के परिमाण हमेशा दुखदायी होते हैं, दुख पहुंचाते हैं. युद्ध के पक्ष में हम लोग नहीं हैं."
VIDEO | Lucknow: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav, on Nitish Kumar filing his Rajya Sabha nomination, says, “Those who understand politics knew from day one what the Bharatiya Janata Party would do. Earlier, it was said that we would all work together to make respected Nitish… pic.twitter.com/LofhiZobQj













