
अखिलेश के बयान पर CM योगी का तंज- आपमें और राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं...
AajTak
अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपमें (अखिलेश) और राहुल गांधी में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है, बस एक फर्क है, राहुल देश के बाद देश की बुराई करते हैं और आप प्रदेश के बाहर प्रदेश की बुराई करते हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है. सीएम योगी ने कहा कि आपमें (अखिलेश) और राहुल गांधी में कोई फर्क नहीं है, बस एक फर्क है, राहुल देश के बाहर देश की बुराई करते हैं और आप प्रदेश के बाहर प्रदेश की बुराई करते हैं.
गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने कल (सोमवार) को बजट पर बोलते हुए बेसिक शिक्षा पर सवाल उठाया था और अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा था, 'मैं एक बार एक स्कूल में गया और बच्चे से पूछा कि मुझे जानते हो? बच्चे ने कहा- हां, आप राहुल गांधी हैं.' अखिलेश यादव के इस बयान पर पूरा सदन ठहाके से गूंज उठा था.
अखिलेश यादव के इसी बयान पर आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'बच्चे भोले-भाले होते हैं, लेकिन मन के सच्चे होते हैं, जो बोला होगा वह बहुत सोच समझकर ही बोला होगा, वैसे भी आपमें (अखिलेश) और राहुल गांधी में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है, बस एक फर्क है, राहुल देश के बाद देश की बुराई करते हैं और आप प्रदेश के बाहर प्रदेश की बुराई करते हैं.'
सदन में फिर सीएम योगी का शायरना अंदाज
सदन में फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शायरना अंदाज दिखा. उन्होंने कहा, 'नेता प्रतिपक्ष अपने बजट भाषण में मुद्दों को बढ़ाते हुए कुछ ऐसी बाते कह गए, जिसका खामियाजा प्रदेश अतीत में भोग चुका है, इसपर मैं दुष्यंत कुमार की पंक्तियां कहूंगा- कैसे कैसे मंजर सामने आने लगे हैं, गाते गाते लोग चिल्लाने लगे हैं.'

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







