
अखिलेश की मीटिंग में नहीं गए आजम खान और साथी विधायक, प्लान-B पर कर रहे काम?
AajTak
सपा विधायक आजम खान सीतापुर जेल से बाहर आ चुके हैं, लेकिन अभी तक सपा प्रमुख अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी. लखनऊ में रविवार को सपा की हुई बैठक में आजम खान और उनके समर्थक विधायक नहीं पहुंचे जबकि यह बैठक अखिलेश ने बुलाई थी. वहीं, आजम खान ने जेल से छूटने के बाद ही मुस्लिम सियासत को लेकर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी और अब उस दिशा में कदम भी बढ़ा दिए हैं.
सवा दो साल के बाद जेल से बाहर आए आजम खान सपा की बैठक में शामिल नहीं हुए. यह बैठक सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अध्यक्षता में बुलाई गई थी, जिसमें सपा के सभी विधायक और एमएलसी को शामिल होना था. ऐसे में आजम खान और उनके करीबी विधायकों ने अखिलेश की बैठक से किनारा कर रखा था. आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला ही नहीं बल्कि नसीर अहमद खान और शहजील इस्लाम जैसे विधायक भी बैठक में शामिल नहीं हुए.
अखिलेश यादव की बैठक में शामिल होने की बजाय आजम खान ने रामपुर में डेरा डाले रखा. आजम अपने करीबियों और उनके परिजनों से मिलने जुलने का सिलसिला जारी रखा है. रविवार को रामपुर जेल में बंद गुड्डू मसूद से मिले तो बरेली से सपा विधायक शहजील इस्लाम के साथ बैठक की. इससे पहले रात में बरेली के मौलाना तौकीर रजा के साथ भी आजम खान ने मीटिंग की थी. इस तरह से आजम खान जेल से छूटने के बाद एक बार से मुस्लिम सियासत का सियासी तानाबाना बुनना शुरू कर दिया है.
अखिलेश यादव से नाराजगी के सवाल पर आजम खान ने कहा 'आपसे मुझे नाराजगी की सूचना मिल रही है. नाराज होने के लिए आधार चाहिए, मैं खुद ही निराधार हूं तो वो आधार कहां से आएगा, मेरा अपना ही कौन सा आधार है. किसी से नाराज होने की हैसियत में नहीं हूं.' मुलाकात के लिए अखिलेश के नहीं आने के सवाल पर आजम खान ने कहा, 'मैं ना किसी के आने पर कोई टिप्पणी करूंगा ना किसी के ना आने पर, जो आए उनका शुक्रिया, जो नहीं आए, उनके कोई कारण रहे होंगे, उनका भी शुक्रिया. उन्होंने कहा कि हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है. हमारे लिए सपा और दूसरे दलों के नेताओं ने जो किया वह कोई कम नहीं था.
आजम खान भले ही अखिलेश यादव को लेकर सीधे तौर पर कुछ न बोल रहे हों, लेकिन जिस तरह से सपा विधानमंडल की बैठक से अपने करीबी विधायकों के साथ दूरी बनाए रखी. इसके अलावा उन्होंने मुसलमानों की राजनीति के मुद्दे पर देवबंद से लेकर बरेली उलमाओं तक से संपर्क करने की बात कही और अब उस दिशा में कदम बढ़ा दिया है. मौलाना तौकीर रजा के साथ रविवार को हुई उनकी मुलाकात को इसी संबंध में जोड़कर देखा जा रहा है.
आजम से मिलने के बाद तौकीर रजा ने कहा कि आजम खान के ऊपर हुए जुल्मों का हिसाब लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि आजम खान को नई जिंदगी मिली है और उनसे अल्लाह को कोई बड़ा काम लेना है. इसलिए अल्लाह ने उनकी जिंदगी बख्श दी है. साथ ही तौकीर रजा ने कहा कि आजम खान मौजूदा हालात से बेहद असंतुष्ट दिखे और सियासी बदलाव के पक्ष में हैं. मौलाना तौकीर ने बताया कि मैंने आजम खान से कहा कि सपा जहां है, उसको वहां पहुंचाने में आपका हाथ है. अगर आप अलग हो जाएंगे तो सपा जमीन पर आ जाएगी.
मौलाना तौकीर रजा खान लंबे समय से सपा पर हमलावर रहे हैं. वह कई बार कह चुके हैं कि सपा ने मुसलमानों को धोखा दिया हैय वोट तो लिया लेकिन उनके हक के लिए साथ नहीं दिया. आजम खान से मुलाकात के बाद मौलाना ने कहा कि सपा के पास कोई अपना वोट बैंक नहीं है. वह सिर्फ मुसलमानों के बल पर ही सियासी वजूद में है. मौलाना ने कहा कि सपा का असल वोट बैंक यादव होना चाहिए, लेकिन 50 प्रतिशत से ज्यादा यादव भाजपा को वोट देते हैं. ऐसी ही बातें पिछले दिनों आजम खान के समर्थकों ने कही थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











