
अखिलेश का जिन्ना पर बयान 'आ बैल, मुझे मार' वाला रवैया! देखें क्या है जानकारों की राय
AajTak
देश को बांटने वाले जिन्ना में अखिलेश को हीरो दिख रहा है. उसी हीरो के दम पर अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के चुनावी मैच जीतना चाहता है. दरअसल उत्तर प्रदेश में चुनावी मैच अगले साल होगा. उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान पर पाकिस्तान के कायद-ए-आजम मोहम्मद अली जिन्ना के नाम पर एक सियासी मैच खेला जा रहा है. उत्तर प्रदेश के चुनाव में जिन्ना की एंट्री से किसे नुकसान होगा, किसे फायदा इसकी सियासी गणित के बारे में बताते हैं. देखें ये रिपोर्ट.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










