
अखिलेश आजमगढ़ से सांसद हैं न कि आजम खान के MP हैं, निरहुआ ने पूर्व CM को मारे ताने
AajTak
2019 के लोकसभा चुनाव में दिनेश लाल अखिलेश यादव को आजमगढ़ सीट से टक्कर दे चुके हैं. हालांकि इस टक्कर में दिनेश लाल निरहुआ की हार हुई थी. बावजूद इसके आजमगढ़ में दिनेश लाल की सक्रियता बरकरार है.
बीजेपी नेता और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल 'निरहुआ' ने अखिलेश यादव पर सियासी तीर छोड़ते हुए कहा है कि पूर्व सीएम ये भूल जाते हैं कि वे आजमगढ़ से सांसद है न कि आजम खान के सांसद हैं. दिनेश लाल निरहुआ ने कहा कि अखिलेश संसद में आजमगढ़ की बात न करके आजम खान की वकालत करते हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










