
अक्टूबर में महंगाई घटी, क्या आपकी जेब पर दिखी? : आज का दिन, 15 नवंबर
AajTak
G20 समिट से इस बार क्या हैं उम्मीदें, अक्टूबर महीने में महंगाई में गिरावट की क्या वजहें रहीं और बढ़ती आबादी के क्या नुकसान हैं? सुनिए 'आज का दिन' में.
G20 या ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी दुनिया की बीस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का एक ग्रुप है. इस समूह में यूरोपियन यूनियन समेत 19 राष्ट्र शामिल हैं. दुनिया का 85 फ़ीसदी आर्थिक उत्पादन और 75 फ़ीसदी कारोबार जी20 समूह के देशों में ही होता है. दुनिया भर की जो कॉमन समस्याएं हैं उनको एड्रेस करने के लिए 1999 में इसको बनाया गया था. इसके नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने से जुड़ी योजना बनाने के लिए जुटते हैं. इंडोनेशिया के बाली में इसकी समिट शुरू हो रही है आज. कल इस समिट से पहले जो बाइडेन और शी जिनपिंग की मुलाकात भी हुई थी. लेकिन आज जब ये समिट शुरू हो रही है तो तमाम मुद्दे ऐसे हैं जिन पर सारे देश बात करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी समेत 19 देशों के सारे नेता पहुंच चुके हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जगह पर उनके विदेश मंत्री हैं. तो इस मीटिंग का एजेंडा और पूरा कार्यक्रम क्या रहने वाला है और भारत के लिए कितनी अहम है समिट? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
----------
महंगाई से इस समय पूरी दुनिया जूझ रही है. भारत भी इससे अछूता नहीं. लेकिन कल आरबीआई ने अक्टूबर महीने में महंगाई के जो आंकड़े जारी किए हैं वो थोड़े राहत देने वाले हैं. अक्टूबर महीने में रिटेल महंगाई घटकर 6.77% हो गई है. सितंबर में ये 7.41% थी. हालांकि ये महंगाई एक साल पहले यानी अक्टूबर 2021 में 4.48% थी. ये तो रिटेल यानी खुदरा महंगाई की बात हुई, थोक महंगाई में आई गिरावट इससे ज्यादा है. अक्टूबर महीने में 8.39% पर आ गई है, जो पिछले अठारह महीने में सबसे कम है. इससे पहले सितंबर में ये 10.70%, अगस्त में 12.41% और जुलाई में 13.93% पर थी. ये नम्बर्स किस तरह से डिसाइड किये जाते हैं और इसका असर हमारी जेबों पर किस तरह दिखाई देता है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
---------
आज दुनिया भर की आबादी 800 करोड़ हो जाएगी. यूएन की एक रिपोर्ट ने ये अनुमान जताया है और चिंता भी कि आने वाले दिनों में रिसोर्सेस के लिहाज से मामला मुश्किल होने जा रहा है. बढ़ती आबादी की गति कितनी तेज़ है ये इस बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि दुनिया की आबादी सौ करोड़ से दो सौ करोड़ होने में हमें 125 साल लगे थे. लेकिन अब 700 से 800 करोड़ होने का समय सिर्फ 12 साल है. यूएन ने इस रिपोर्ट में बढ़ती आबादी के नुक़सान भी बताए हैं.. विज्ञान कहता है कि तरक्की ने बीमारियों से मरने वालों की संख्या कम कर दी है लेकिन लोगों की बढ़ रही संख्या हमें अलग तरह से परेशान करने जा रही है ये तय है. तो बढ़ती आबादी कितना गंभीर खतरा है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए
करें.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









