
अंधेरी उपचुनाव से बीजेपी ने वापस खींचे कदम, फिर भी उद्धव को लगा झटका, जानिए 5 कारण
AajTak
रविवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर उनसे रुतुजा लटके के खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार को वापस लेने का अनुरोध किया था. यह सीट शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के बाद खाली हुई थी. राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भी ऐसा ही अनुरोध किया था.
अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. यहां कल तक हाईवोल्टेज चुनाव होने की उम्मीद थी, लेकिन, आज अचानक सियासी घटनाक्रम बदला और बीजेपी ने अपने उम्मीदवार को वापस ले लिया. अब सिर्फ औपचारिकता भर रह गई है. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेब शिवसेना के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही भाजपा ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है, इसे अब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार रुतुजा लटके के लिए केक वॉक के रूप में देखा जा रहा है. लेकिन आसान चुनाव के बावजूद बीजेपी के पीछे हटने के कदम को उद्धव ठाकरे के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है.
बता दें कि रविवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर उनसे रुतुजा लटके के खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार को वापस लेने का अनुरोध किया था. यह सीट शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के बाद खाली हुई थी. राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भी ऐसा ही अनुरोध किया था. कई बैठकों के बाद सोमवार की सुबह भाजपा ने आखिरकार घोषणा की कि वह अपने उम्मीदवार मुर्जी पटेल को चुनाव मैदान से वापस ले रही है.
महाराष्ट्र में राजनीतिक ड्रामा और उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने के बाद इस चुनाव पर हर किसी की निगाहें टिकी थीं. ये चुनाव उद्धव ठाकरे और भाजपा-शिंदे गुट के गठबंधन के बीच पहला बड़ा आमना-सामना भी था. ये चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना के धनुष-बाण चिन्ह को सील करने और दोनों गुटों को दो अलग-अलग नाम और चुनाव चिन्ह आवंटित करने के बाद भी हो रहा था. हालांकि शिंदे गुट (बालासाहेब शिवसेना) ने अपनी सहयोगी भाजपा का उम्मीदवार उतारने पर सहमति जताई थी. इतना ही नहीं, उद्धव गुट की उम्मीदवार रुतुजा लटके बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में नौकरी करती थीं. उन्होंने चुनाव में उतरने से पहले नौकरी से इस्तीफा दिया था. हालांकि, बीएमसी ने जब इस्तीफा स्वीकार नहीं किया तो ये मुद्दा गरमा गया था. बाद में कोर्ट के आदेश के बाद इस्तीफा स्वीकार किया गया.
इससे पहले भाजपा और शिवसेना (UBT) दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों का नामांकन बड़ी धूमधाम और ताकत के साथ किया था. हालांकि, अब भाजपा के उम्मीदवार वापस लेने से उद्धव ठाकरे के लिए एक राहत की खबर हो सकती है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है.
यहां जानिए इसके पांच कारण-
1. उपचुनाव उद्धव ठाकरे और उनके खेमे के लिए मुंबई में अपनी वास्तविक शक्ति का परीक्षण करने का एक अवसर था. रुतुजा लटके की जीत का मतलब यह होता कि भले ही नेता, विधायक और सांसद शिंदे के साथ गए हों, लेकिन जनता और जमीनी लोग ठाकरे के साथ हैं. ये मौका अब छिन गया है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










