
अंधाधुंध सायरन की आवाजें, बंकरों में छिपते लोग और आकाश से बरसती मिसाइलें... इजरायल के 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन' के जवाब में ईरान का 'ट्रू प्रॉमिस 3'
AajTak
इजरायल ने स्पष्ट किया है कि जब तक ईरान का परमाणु खतरा खत्म नहीं होता ऑपरेशन राइजिंग लॉयन जारी रहेगा. ईरान ने जवाबी हमलों की चेतावनी दी है और अपनी बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को और बढ़ाने की योजना बनाई है. इजरायल में रेड अलर्ट जारी है और नागरिकों को बंकरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं.
इजरायल और ईरान की जंग ने पश्चिम एशिया में तनाव को बेतहाशा बढ़ा दिया है. इजरायल ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर एयरस्ट्राइक जारी रखी. नेतन्याहू की सेना ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर लगातार हमले कर रही है. शुक्रवार देर रात इजरायल ने ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं. ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में इजरायल पर दर्जनभर से ज्यादा मिसाइलें दागीं.
इजरायली सेना ने 13 जून की सुबह ईरान पर पहला हमला किया. इसे Operation Rising Lion नाम गिया गया. इस ऑपरेशन के तहत इजरायल ने ईरान पर 200 से ज्यादा फाइटर जेट से ईरान के 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया. इनमें ज्यादातर ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकाने थे. हमलों में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख हुसैन सलामी, ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी अली शामखानी और आईआरजीसी की एयरफोर्स के कमांडर आमिर अली हाजीजादेह जैसे बड़े अधिकारी भी मारे गए. ऐसे में ईरान भी जवाबी हमले करने में जुटा है.
ईरान के इन हमलों के बीच इजराइली सेना ने बताया कि ईरान ने फिर से मिसाइल हमले शुरू किए हैं. ईरान की मिसाइलों की वजह से लगातार सायरन बज रहे हैं और लोग उत्तरी इजराइल में बंकर्स में शरण ले रहे हैं. लोगों से बम शेल्टर्स में जाने की अपील की गई है.
ईरान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने भी ईरान के इस्फहान शहर पर मिसाइल अटैक किया है. इजरायल का दावा है कि यह हमला ईरान के परमाणु हथियार विकसित करने की क्षमता को रोकने के लिए किया गया क्योंकि ईरान के पास अब परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त यूरेनियम जमा हो रहा है. इजरायली आईडीएफ ने 200 से 300 फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया, जिससे ईरान के चार परमाणु और दो सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए. इजराइली हमलों में अब तक 78 लोग मारे गए और 350 से ज्यादा घायल हुए.
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








