
अंधविश्वास की आड़ में मौत का खेल, कोरोना की शर्तिया दवा से महिला की गई जान
AajTak
राजस्थान में जालोर जिले के आरवा गांव में बन रहे विश्व गुरु दत्तात्रेय आश्रम में साध्वी व उसके कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई कोरोना की शर्तिया दवाई से एक विवाहिता की मौत हो गई. विवाहिता की मौत के बाद अब उसके पति ने न्याय दिलाने की मांग करते हुए शर्तिया दवाई देने वालों पर कार्रवाई की मांग की है.
राजस्थान में जालोर जिले के आरवा गांव में बन रहे विश्व गुरु दत्तात्रेय आश्रम में साध्वी हेमलता व उसके कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई कोरोना की शर्तिया दवा से एक विवाहिता की मौत हो गई. विवाहिता की मौत के बाद अब उसके पति ने न्याय दिलाने की मांग करते हुए शर्तिया दवाई देने वालों पर कार्रवाई की मांग की है. (जालोर से नरेश खिलेरी की रिपोर्ट) जानकारी के अनुसार, जाणीपूरा आरवा गांव में साध्वी हेमलता द्वारा विश्व गुरु दत्तात्रेय आश्रम बनवाया जा रहा है. आश्रम में कोरोना की गारंटेड दवाई दी जा रही है. ऐसे में आश्रम के पास रहने वाला हनुमान जांदू अपनी पत्नी झिमो को 13 मई को पहली बार बुखार आने पर इलाज के लिए आश्रम लेकर गया.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










