
'अंतिम सांस तक पीएम मोदी के साथ रहूंगा', NDA में सीट बंटवारे पर सहमति के बाद बोले मांझी
AajTak
NDA के सहयोगी और HAM के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि वे अपनी अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में बहार होगी, नीतीश संग मोदीजी की सरकार होगी. बताया जा रहा है कि सीट बंटवारे पर HAM से बात बन गई है. सूत्रों के मुताबिक HAM को 6 सीटें मिलेंगी.
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA में सीटों के बंटवारे को लेकर मशक्कत जारी है, इसी बीच एनडीए के सहयोगी और HAM के अध्यक्ष जीतनराम मांझी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मैं अपनी अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहूंगा. दरअसल, एक दिन पहले ही यानी शनिवार को एनडीए की दिल्ली में 8 घंटे तक मैराथन मीटिंग हुई थी. इसमें सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर चर्चा हुई, लेकिन मांझी इसे लेकर नाराज बताए गए.
सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली में आज भी बैठक जारी है. इसमें जीतनराम मांझी शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अभी मैं पटना निकल रहा हूं, वैसे एक बात बता दूं. मैंने पहले भी कहा था और आज फिर कह रहा हूं कि मैं जीतनराम मांझी अपनी अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री मोदी के साथ रहूंगा. बिहार में बहार होगी, नीतीश संग मोदीजी की सरकार होगी.
सूत्रों के मुताबिक, सीट बंटवारे को लेकर HAM से बात बन गई है. बीजेपी के शीर्ष नेताओं से बातचीत के बाद जीतनराम मांझी मान गए हैं. बताया जा रहा है कि HAM को 6 विधानसभा सीटें देने पर सहमति बनी है, इतना ही नहीं, भविष्य में एक MLC सीट भी मिलेगी. सहमति बनने के बाद जीतनराम मांझी पटना के लिए निकल रहे हैं.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें
जेडीयू ने तय किए कैंडिडेट्स के नाम!

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










