
अंतिम सांस तक निभाया वादा... पति की मृत्यु के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, घर से एक साथ उठी दो अर्थियों को देख हर कोई हुआ गमगीन
AajTak
ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि पति की मृत्यु के ठीक 20 मिनट बाद ही शोक में पत्नी भी भगवान को प्यारी हो जाए. सोमवार को एक साल से कैंसर पीड़ित हरिचरण की मौत हो गई तो उसके बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले स्थित गंगा-मालनपुर गांव का हर शख्स गमगीन है. बस एक ही जुबान पर चर्चा है हरिचरण और उनकी पत्नी की प्रेम कहानी की. क्योंकि ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि पति की मृत्यु के ठीक 20 मिनट बाद ही शोक में पत्नी भी भगवान को प्यारी हो जाए. सोमवार को एक साल से कैंसर पीड़ित हरिचरण की मौत हो गई तो उसके बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया. परिजनों ने दोनों की अर्थियों को अच्छे से सजाकर अंतिम संस्कार किया गया।
दरअसल, गंगा-मालनपुर निवासी हरिचरण यादव (55 साल) लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन मतलब LIC में बतौर एजेंट काम करते थे और साथ ही गांव में खेती का काम भी संभालते थे. यही कारण था कि उनका आसपास के कई गांवों में अच्छा व्यवहार था.
30 साल पहले हरिचरण की शादी किशोरी यादव (51) से हुई थी. एक साल पहले हरिचरण यादव को कैंसर का पता चला था. धीरे-धीरे उनकी हालत खराब होती जा रही थी. हर समय वह पत्नी किशोरी से कहते थे कि मैं जीना चाहता था, लेकिन शायद भगवान को यही मंजूर है कि मैं तुझे छोड़कर चला जाऊं.
गांववालों का कहना था कि दोनों में कभी किसी ने कभी झगड़ा होते हुए नहीं देखा. तीन लड़के थे. दो की शादी हो गई. नाती पोता भी थे. भरा पूरा परिवार था. उम्र भी ज्यादा नहीं थी. लेकिन पति की मृत्यु के बाद पत्नी की मृत्यु हो जाने पर अब दोनों का प्यार अमर हो गया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










