
अंतरिक्ष से कैसा दिखता है हिमालय, UAE के एस्ट्रोनॉट ने शेयर कीं Photos
AajTak
उन्होंने दिखाया है कि अंतरिक्ष से हिमालय दिखने में कैसा लग रहा है. अब उन्होंने दो हिमालय की तस्वीरें शेयर की हैं, इन्हें अंतरिक्ष से लिया गया है.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एस्ट्रोनॉट सुल्तान अल नेयादी इस वक्त अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर छह महीने के लिए एक मिशन पूरा करने गए हैं. वो यहां से ली जा रही तस्वीरें सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर कर रहे हैं. अब उन्होंने बताया है कि अंतरिक्ष से हिमालय दिखने में कैसा लग रहा है. उन्होंने हिमालय की दो तस्वीरें शेयर की हैं, इन्हें अंतरिक्ष से लिया गया है.
एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर की गई इन तस्वीरों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. अपने ट्वीट के कैप्शन में अल नेयादी ने लिखा है, 'अंतरिक्ष से हिमालय. एवरेस्ट समिट का घर, पृथ्वी पर समुद्र तल से सबसे ऊंचा पॉइंट, ये पहाड़ हमारे ग्रह की समृद्ध प्रकृति के प्रतिष्ठित स्थलों में से एक हैं.'
यह भी पढ़ें- Independence Day 2023: लड़कियों ने 'सुनो गौर से दुनिया वालों' गाने पर किया धमाकेदार डांस, VIDEO वायरल
तस्वीरों में आप हिमालय को देख सकते हैं, जिनपर बादल भी नजर आ रहे हैं. ये नजारा अल नेयादी के लिए बेशक आश्चर्यजनक हो सकता है. लेकिन उनसे पहले भी कई एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष से तस्वीरें लेकर शेयर कर चुके हैं.
The Himalayas from space 🏔️ Home to the Everest summit, the highest point above sea level on earth, these mountains are one of the iconic landmarks of our planet's rich nature. pic.twitter.com/DiQqz0L95b
पहले भी अंतरिक्ष से ली गई तस्वीरें

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












