
अंतरराष्ट्रीय सोलर महोत्सव की मेजबानी को तैयार है भारत, सितंबर में होगा आयोजन
AajTak
भारत इस साल सितंबर में अंतरराष्ट्रीय महोत्सव की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये जानकारी सोमवार को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सोलर एलायंस ने दी है. इससे सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का सोलराइजेशन और भारत में रिन्यूएबल ग्रीन एनर्जी से पेट्रोलियम को बदलने में मदद होगी. सोलर महोत्सव नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में ग्लोबल साउथ में भारत के नेतृत्व को बढ़ावा देगा.
भारत इस साल सितंबर में अंतरराष्ट्रीय महोत्सव की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये जानकारी सोमवार को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सोलर एलायंस ने दी है. इससे सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का सोलराइजेशन और भारत में रिन्यूएबल ग्रीन एनर्जी से पेट्रोलियम को बदलने में मदद होगी. सोलर महोत्सव नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में ग्लोबल साउथ में भारत के नेतृत्व को बढ़ावा देगा.
अंतरराष्ट्रीय सौर महोत्सव के घोषणा करते हुए रिन्यूबल मंत्रालय के सेक्रेटरी भूपेंद्र भल्ला ने कहा कि भारत ग्लोबल नेता है और इसलिए भारत ने 2030 तक 500 गीगावॉट फॉसिल और परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य रखा है. 485 गीगावॉट में से 300 गीगावॉट सोलर रिन्यूएबल एनर्जी द्वारा हासिल किया जाएगा.
'रिन्यूबल एनर्जी के क्षेत्र को बढ़ाएंगे'
अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव सितंबर में नई दिल्ली में शुरू होगा, जहां वैश्विक मंच में अफ्रीकी महाद्वीप और पश्चिम के देशों के साथ-साथ एशिया डेवलपमेंट बैंक, संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड बैंक जैसी कई अन्य संस्थाएं भाग लेंगी. जो रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र को बढ़ाने के लिए और ग्लोबल स्तर पर फॉसिल एनर्जी पर निर्भरता का कम करने के लिए वित्तीय मदद करेगी.
अंतर्राष्ट्रीय सौर एलायंस टूल इंडिया के महानिदेशक डॉ. अजय माथुर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर ग्रीन एनर्जी क्षेत्र को मजबूत बनाने की सभी संभावनाओं का पता लगाने के लिए विश्व स्तर पर सभी हितधारकों को एक मंच पर लाने के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है क्योंकि सौर ऊर्जा सबसे उभरते हुए बिजली क्षेत्रों में से एक है और अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव जैसे महोत्सवों में इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा.
जलवायु परिवर्तन और इसका प्रतिकूल प्रभाव अब विश्व स्तर पर दिखाई देने लगा है. यहां तक कि G20 और cop 28 जैसे मंच भी फॉसिल एनर्जी पर निर्भरता कम करने और ग्रीन एनर्जी पर स्विच करने पर विचार-विमर्श कर रहे हैं. भारत सरकार और कई राज्य सरकार सोलर एनर्जी के लिए सब्सिडी भी दे रहे हैं, जिससे हर घर बड़ी मात्रा में बिजली की खपत बचा सकता है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







