
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : जानें क्या है केजरीवाल सरकार की मुफ्त योगा क्लासेज प्रोग्राम, जिस पर मचा है राजनीतिक बवाल
AajTak
दिल्ली सरकार ने तब कहा था कि ‘‘दिल्ली की योगशाला’’ प्रोग्राम को जारी रखने को लेकर अपनी तरफ से एलजी को मनाने का काफी प्रयास किया. 28 अक्टूबर 2022 को तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एलजी से मुलाकात की और हाथ जोड़कर योगा क्लास को जारी रहने देने की अपील की.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली में राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है. आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. इधर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर दिल्ली में योग क्लासेज बंद करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. तो वहीं दिल्ली भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के बयान को अराजक करार दिया है.
'योग क्लासेज़ बंद करवा दी गईं' अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो वर्ष पहले दिल्ली सरकार ने दिल्ली वालों के लिए फ्री योग क्लासेज़ शुरू की. लगभग 17,000 लोग प्रतिदिन इनमें योग करने लगे. पिछले वर्ष इन्होंने ये योग क्लासेज़ बंद करवा दीं. लोग बहुत दुःखी हुए. इस से किसका फ़ायदा हुआ? क्या इस तरह जन हितकारी कार्यक्रम बंद करने चाहिये?
आगे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे लिए तो योग दिवस उस दिन होगा जब मैं अपने दिल्ली वालों के लिए फिर से फ्री योग क्लासेज़ शुरू करूंगा. पर अच्छी नीयत हो तो भगवान भी साथ देते हैं. इन्होंने हमें दिल्ली में रोका, हमने पंजाब में फ्री योग क्लासेज़ शुरू कर दीं. मुझे ख़ुशी है पंजाब में इसे लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है.
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा का केजरीवाल पर हमला दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल के बयान का पलटवार करते हुए कहा है कि किसी भी शुभ अवसर पर विवादित बयान देना दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रोजमर्रा का हिस्सा बन चुका है. दिल्ली के मुख्यमंत्री हमेशा यह बताने की कोशिश करते हैं कि उन्हें काम करने से रोका जाता है जबकि हकीकत यह है कि उन्हें अपने कार्य अराजक तरिके से करना होता है. केजरीवाल सरकार द्वारा शुरू किए गए योगा क्लासेस सिर्फ योगा शिक्षकों की सैलरी ना देने की वजह से बंद किए गए जबकि केजरीवाल ने ही बयान दिया था कि अगर ज़रूरत पड़ी तो कटोरे लेकर घर -घर जाकर भीख मांगूगा लेकिन योगा क्लासेस बंद नहीं होने दूंगा.
साथ ही, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को कभी भी योग सिखाने के लिए किसी ने रोका नहीं है. उनसे तो हम खुद कहते हैं कि आप योगा क्लासेस लगवाइये लेकिन अरविंद केजरीवाल सरकार ने योगा क्लासेस को सिर्फ अपने प्रचार का हिस्सा मात्र बना रखा है. अगर उन्हें सच में योगा क्लासेज की चिंता होती तो योग शिशक रखने की प्रशासनिक स्वीकृति ले लेते लेकिन अरविंद केजरीवाल दिखावे की राजनीति करते हैं.
जानें क्या है केजरीवाल सरकार की मुफ़्त योगा क्लासेस प्रोग्राम, और इससे जुड़ा पुराना विवाद साल 2022 के अंत में आम आदमी पार्टी सरकार ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में योगा क्लासेस को बीजेपी शासित केंद्र सरकार और एलजी ने बंद कर दिया है. हालांकि चंदे की मदद से इस योजना को दोबारा शुरू करने की कोशिश की गई लेकिन यह सफल नहीं हो पाई. तब अरविंद केजरीवाल ने देशभर के लोगों से प्रशिक्षकों के वेतन का खर्चा उठाने की अपील की थी.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







