
अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली के बेटे ने मुंबई की कोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत, जानें क्या है पूरा मामला
AajTak
महेश गवली की ओर से कहा गया कि उनका मूल शिकायत से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है और उन्हें गिरफ्तारी की आशंका है. उन्होंने अदालत में यह भी कहा कि कंदरकर से हुए लेनदेन की रकम उनकी आयकर घोषणा (Tax Declaration) में पहले से दर्ज है.
अंडरवर्ल्ड से राजनीति में आए अरुण गवली के बेटे महेश गवली ने धोखाधड़ी और ठगी के एक मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई सेशंस कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है. यह मामला मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है.
पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 34 (साझा मंशा) के साथ-साथ Banning of Unregulated Deposit Schemes Act की कुछ धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. मामला लोअर परेल निवासी की शिकायत पर दर्ज किया गया था.
शिकायत के अनुसार, भक्ति और अक्षय कंदरकर नाम के दो आरोपियों ने शिकायतकर्ता से निवेश के नाम पर पैसा लिया था, लेकिन वापस नहीं किया. जांच के दौरान पुलिस को दोनों के बैंक खातों की जांच में पता चला कि उन्होंने महेश गवली से लोणावला स्थित एक जमीन खरीदने की डील की थी, जिसकी कीमत करीब ₹1.10 करोड़ आंकी गई थी. इसके एवज में ₹16 लाख की रकम गवली को दी गई थी और इस सौदे के लिए एक एमओयू (MoU) भी तैयार किया गया था.
पुलिस का दावा है कि महेश गवली ने यह जमीन कंदरकर को बेचने के बाद इसी संपत्ति को कई अन्य लोगों को भी बेच दिया, जिससे खरीदारों को भारी नुकसान हुआ. पुलिस ने गवली को समन भेजा था, लेकिन जवाब देने की बजाय उन्होंने अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दायर कर दी.
इस जमानत याचिका का विरोध पुलिस के साथ-साथ शिकायतकर्ता के वकील मदन गुप्ता ने भी किया.
महेश गवली की ओर से कहा गया कि उनका मूल शिकायत से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है और उन्हें गिरफ्तारी की आशंका है. उन्होंने अदालत में यह भी कहा कि कंदरकर से हुए लेनदेन की रकम उनकी आयकर घोषणा (Tax Declaration) में पहले से दर्ज है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











