
अंग्रेजों के जमाने में कैसी होती थी दावत, 130 साल पुराना शाही मेन्यू हो रहा वायरल!
AajTak
भारत के राजा-महाराजा अपनी दावतों में क्या खाते थे और उस दौर का मेनू कैसा होता था.सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक शाही दावत का मेन्यू अब वायरल हो रहा है.
राजा-महाराजाओं की जिंदगी हमेशा से लोगों की दिलचस्पी का विषय बनी रहती है. उनकी जिंदगी कैसी होती है, उनका खान-पान, कपड़े और रहने का तरीका.इन सबको जानने की लोगों में हमेशा जिज्ञासा रही है. वैसे इन सवालों के जवाब इतिहास के पन्नों में ही मिलते हैं. ऐसा ही एक सवाल है कि राजा-महाराजाओं की दावत कैसी होती थी, उनके मेन्यू में क्या शामिल होता था. वह दौर जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था, इस सवाल का जवाब एक वायरल मेन्यू में मिलता है.
इतिहासकार नेहा वर्मानी, जो मुगल भारत और दक्षिण एशिया की खानपान परंपराओं पर शोध करती हैं, उन्होंने करीब 130 साल पुराना एक शाही मेन्यू शेयर किया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए.
यह मेन्यू 31 जनवरी 1897 की एक शाही दावत का है, जिसे बड़ौदा के महाराजा ने ग्वालियर के महाराजा सिंधिया के सम्मान में आयोजित किया था. यह दावत गुजरात स्थित भव्य लक्ष्मी विलास पैलेस में ब्रिटिश काल के दौरान हुई थी. वर्मानी के मुताबिक, यह मेन्यू ऐसा है जैसे किसी फ्रेंच रॉयल किचन की किताब से निकला हो, बस उसमें भारतीय रजवाड़ों का स्वाद मिलाया गया है.
वर्मानी ने पोस्ट में लिखा कि उम्मीद नहीं थी कि 19वीं सदी में बड़ौदा के महाराजा द्वारा आयोजित डिनर ऐसा दिखेगा-ट्रफल्स, आर्टिचोक और ढेरों फ्रेंच नाम… बिल्कुल आश्चर्यजनक.
देखें पोस्ट
डिनर में क्या परोसा गया था?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










