
'अंकिता सिंह के हत्यारे का मर्डर करने वाले को देंगे 11 लाख का इनाम', हनुमानगढ़ी के महंत का ऐलान
AajTak
झारखंड के दुमका में अंकिता सिंह की हत्या के मामले में अब उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने विवादित ऐलान किया है. राजू दास ने अंकिता सिंह की हत्या के आरोपी शाहरूख को पेट्रोल डालकर जलाकर मारने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है.
झारखंड के दुमका में अंकिता सिंह की मौत पर सियासत जारी है. अब इस मामले में साधु-संत भी उतर आए हैं. नाबालिग अंकिता को आग के हवाले करने के आरोपी शाहरुख के खिलाफ आक्रोश की आंच अब उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंच गई है. हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने शाहरुख की हत्या करने वाले के लिए नकद इनाम का ऐलान किया है.
अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा है कि झारखंड के सामान्य परिवार की अंकिता ने मरते वक्त कहा था कि जैसे मैं तड़प कर मर रही हूं, वैसे ही उसको भी सजा मिले. उन्होंने कहा कि जो भी शाहरुख को पेट्रोल डालकर आग लगाकर मारेगा उसे 11 लाख का इनाम अपनी तरफ से दूंगा.
गौरतलब है कि, झारखंड के दुमका की 12वीं की छात्रा अंकिता स्कूल के रास्ते में शाहरुख से मिली थी. एकतरफा प्यार में शाहरुख ने अंकिता को प्रपोज किया और इनकार करने पर 23 अगस्त की सुबह चार बजे अंकिता के घर पहुंचकर पेट्रोल डालकर उसे आग लगी दी. मरने से पहले अंकिता ने अपना दर्द बयां किया था और कहा था कि जैसे वह मर रही है, वैसे शाहरुख भी मरे.
इस मामले में पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार किया था. मुख्य आरोपी शाहरुख और उसके दोस्त नईम उर्फ छोटू के खिलाफ POCSO के तहत मामला दर्ज किया था. इससे पहले झारखंड पुलिस ने अंकिता को बालिग माना था, लेकिन बाद में उसे नाबालिग मानकर आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में POCSO की धाराएं जोड़ दी गई थीं.
बता दें कि अंकिता के शव का पोस्टमार्टम रांची स्थित रिम्स के फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी (एफएमटी) विभाग में हुआ था. रिपोर्ट में यह सामने आया है कि अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ से अंकिता को जलाया गया था. जलने से शरीर की परत पर मवाद भर गए थे. इस वजह से उसके शरीर के अंगों ने भी धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया और उसकी जान चली गई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










