
अंकिता भंडारी को इंसाफ के लिए सड़क पर आंगनबाड़ी वर्कर्स, दोषियों को फांसी की मांग
AajTak
अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए कोटद्वार में सैकड़ों की तादाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आईं. उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है जिसमें ये मांग की गई है कि अंकिता हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और जल्द से जल्द आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए.
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं. अंकिता को इंसाफ दिलाने के लिए कोटद्वार में सैकड़ों की तादाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आईं. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता झंडा चौक पर एकत्रित हुईं और तहसील परिसर तक मार्च किया.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है. इस ज्ञापन में ये मांग की गई है कि अंकिता हत्याकांड की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और जल्द से जल्द आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ये भी कहा कि अभी तक गठित एसआईटी की ओर से आरोपियों को पुलिस कस्टडी में नहीं लिया गया है.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जांच में शिथिलता का आरोप लगाया. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के आदेश के बिना रिजॉर्ट में अंकिता के कमरे पर बुलडोजर चलाए जाने पर भी सवाल उठाए. जनप्रतिनिधियों और इलाके के नेताओं को लेकर भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आक्रोश था. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नेताओं पर आरोप लगाया कि वे अंकिता को इंसाफ दिलाने की कोशिश नहीं कर रहे.
आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष ने जताया आक्रोश
आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष पूनम कैंथोला ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि 18 सितंबर को रिजॉर्ट में अंकिता के साथ जो अपराध हुआ, उसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो. सरकार की अभी तक जांच ही चल रही है. हमें जो जांच में शिथिलता दिखाई दे रही है, इससे आक्रोश बढ़ रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि जब तक उत्तराखंड में उग्र आंदोलन नहीं होगा, तब तक शायद ही अंकिता को इंसाफ मिले.
पूनम ने आगे कहा कि अंकिता की मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है और हम पूरे उत्तराखंड में आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि राजनीति इतनी बड़ी हो गई है कि बेटी की जान से ज्यादा नेताओ को कुर्सी प्यारी हो गई है. यह राजनीतिक लड़ाई नहीं है. यह बेटी के अस्तित्व की लड़ाई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








