
अंकिता को बगल के रूम में पुलकित ने कराया था शिफ्ट, सिखाता था कार ड्राइविंग... हत्याकांड में कई खुलासे
AajTak
Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं. पता चला है कि रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य की नीयत ठीक नहीं थी. बतौर रिसेप्शनिस्ट रिजॉर्ट में नौकरी पर आई अंकिता पर पुलकित गंदी नजर रखने लगा था. उसने एक बहाने से अंकिता को अपने बराबर के रूम में शिफ्ट करवा लिया था.
अंकिता भंडारी. 19 साल की उम्र में जिसकी हत्या कर दी गई. अब अंकिता संस्कार भी किया जा चुका. मगर उत्तराखंड की बेटी की मौत से पहाड़ विचलित हो उठा है. सूबे की धामी सरकार ने आरोपियों के खिलाफ आनन-फानन में कार्रवाई भी की, फिर भी कहीं न कहीं लोगों को शक संदेह बना हुआ है. न्याय लिए धरने-प्रदर्शन जारी हैं. साथ ही इस हत्याकांड से जुड़ी नई-नई कहानियों के सामने आने का सिलसिला जारी है. अंकिता के मर्डर केस की परतें उधेड़ने का काम उसके दोस्त पुष्प दीप के WhatsApp से हुआ. चैट में यह बात बात सामने आई है कि रिजॉर्ट मालिक और हत्या के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की गंदी नजर रिसेप्शनिस्ट अंकिता पर पहले से ही थी. उसने अंकिता को अपने बराबर वाले रूम में शिफ्ट करवा लिया था.
दरअसल, उत्तराखंड में दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री रहे विनोद आर्य के छोटे बेटे पुलकित का घर हरिद्वार में है. लेकिन वह रिजॉर्ट में रहा करता था. अंकिता को उसने बतौर रिसेप्शनिस्ट रिजॉर्ट में नौकरी पर रखा था. अंकिता के अलावा वहां कोई महिला कर्मचारी नहीं थी. यही नहीं, गेस्ट भी बहुत ही कम आते थे. रूम खाली पड़े होते थे. रिजॉर्ट सिर्फ कभी कभार पार्टियों के लिए बुक किया जाता था.
'फीमेल स्टाफ क्यों नहीं है?'
जब अंकिता पूछती थी कि यहां कोई फीमेल स्टाफ क्यों नहीं है? तो उसे जवाब मिलता था कि एक लड़की को चोरी करने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था. फिर लॉकडाउन लग गया था. अब धीरे-धीरे नया स्टाफ रखा जा रहा है.
अंकिता के करीब आने की कोशिश
इसी बीच, रिजॉर्ट मालिक पुलकित अपनी रिसेप्शनिसट अंकिता के करीब आने की कोशिश करने लगा. वह अंकिता को स्कूटी और कार ड्राइविंग सिखाने की भी कोशिश करने लगा. कहता था कि कई बार रिजॉर्ट में आने वाले मेहमानों को घुमाने ले जाना होता है, इसलिए कार चलानी आनी चाहिए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










