
Youth Congress Halts Train in Delhi: दिल्ली के शिवाजी रेलवे स्टेशन पर युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, ट्रेन के सामने आए कार्यकर्ता
AajTak
अग्निपथ योजना के खिलाफ आज भारत बंद का ऐलान किया गया है. इसमें कई संगठन शामिल हैं. पिछले कई दिनों से प्रदर्शन के नाम पर हिंसक घटनाएं हो रही हैं. इसमें सरकारी संपत्ति से तोड़फोड़, आगजनी आदि शामिल है. प्रदर्शनकारी अबतक कई ट्रेनों और बसों को आग के हवाले कर चुके हैं. आज यानि सोमवार को दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ ट्रेन रोक दी. जिस ट्रेन को रोका गया वह श्रीगंगानगर (राजस्थान) जा रही थी. फिलहाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से हटाकर ट्रेन को रवाना किया गया है. इसके अलावा दिल्ली के कनॉट प्लेस में भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. वहां कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर जाकर बैठ गए. देखें ये वीडियो.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










