
कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
AajTak
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.
उत्तर बंगाल में चुनावी चाय का स्वाद हमेशा बदलता रहा है. किसका स्वाद मीठा रहेगा, किसके नसीब में फीकी चाय आएगी ये कई फैक्टर्स पर निर्भर होता है. ठीक उसी तरह जैसे चाय की खेती, कटाई और उसके उत्पादन पर निर्भर करता है कि आपके कप की चाय का स्वाद कैसा होगा?
जिस तरह आपकी चाय का स्वाद बहुत हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि वो किस फ्लश की चाय है, ठीक उसी तरह उत्तर बंगाल की 54 सीटें काफी हद तक डिसाइड करती हैं कि कोलकाता में किसकी चाय सुगंधित और मीठी होगी. यानी किसकी सरकार बनेगी और कितनी मजबूती से?
आइए अब उत्तर बंगाल की चाय, राजनीति और चुनावी रिश्तों में घुले मिले फैक्टर्स को समझते हैं. समझते और समझाते हैं कि कैसे उत्तर बंगाल को आप स्विंग जोन कह सकते हैं, कैसे टीएमसी और बीजेपी दोनों पार्टियों के लिए सीट के लिहाज से ये एक अहम जोन है.
राजनीतिक गणित समझें उससे पहले मोटे तौर पर चाय को समझ लें. उत्तर बंगाल के चाय बागानों से पत्तियों को आपके कप तक पहुंचाने का काम चार दौर में होता है. इसे फ्लश कहा जाता है, जिसका पूरा दौर फरवरी से लेकर नवंबर तक होता है. इसमें सबसे अच्छी चाय फरवरी और अप्रैल के बीच निकलती है जिसे फर्स्ट फ्लश कहते है. इसकी खासियत सुगंध होती है. अभी उत्तर बंगाल के चाय बागानों में फर्स्ट फ्लश चाय के साथ चुनावी चाय की महक भी है.
उत्तर बंगाल की अहमियत

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










