
Ram Navami पर शेयर करें ये मैसेज, खास अंदाज में दें रामनवमी की शुभकामनाएं
AajTak
Ram Navami wishes in Hindi: हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है. भगवान राम के जन्मदिन के अवसर पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को राम की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर रामनवमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
> निकली है सज धज के राम जी की सवारी, लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी, राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी! हैप्पी राम नवमी 2026
> राम जी की ज्योति से नूर मिला है, सबके दिलों को सुरूर मिला है, जो भी गया राम जी के द्वार, उसे मिला है सुख अपार! Happy Ram Navami 2026!
> गरज उठे गगन सारा, समंदर छोड़े अपना किनारा, हिल जाए जहां सारा, जब गूंजे जय श्री राम का नारा! रामनवमी 2026 की शुभकामनाएं!
> जिनका नाम राम है, अयोध्या जिनका धाम है, ऐसे रघुनंदन को, हमारा दिल से प्रणाम है. रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
> राम तो घर-घर में हैं, राम हर आंगन में हैं मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में हैंराम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










