
Xiaomi ने लॉन्च किए Redmi A2 और A2+, 5000mAh बैटरी और तीन कैमरे, जानिए डिटेल्स
AajTak
Xiaomi Redmi A2 Launch: शाओमी ने एंट्री लेवल सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन्स जोड़ दिए हैं. दोनों ही स्मार्टफोन्स लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं. इसमें 5000mAh की बैटरी, डुअल रियर कैमरा और बड़ी स्क्रीन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को Redmi A1 और Redmi A1+ के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
Xiaomi ने अपनी एंट्री लेवल A-सीरीज में दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. कंपनी ने Redmi A2 और Redmi A2+ को लॉन्च किया है, जो एंट्री लेवल और लो-स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन्स हैं. Xiaomi ने नए फोन्स में MediaTek Helio G36 प्रोसेसर दिया है. पहले इस सीरीज में Helio A22 प्रोसेसर मिलता था.
ब्रांड ने नए स्मार्टफोन्स में बड़ी स्क्रीन, 3GB तक RAM और 5000mAh की बैटरी दी है. इसमें चार्जिंग के लिए माइक्रो USB पोर्ट मिलता है. इसके अलावा यूजर्स को फिंगरप्रिंट सेंसर सिक्योरिटी के लिए दिया गया है. आइए जानते हैं इन फोन्स की डिटेल्स.
शाओमी ने नए स्मार्टफोन्स की कीमत का ऐलान फिलहाल नहीं किया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन्स को यूरोप में लॉन्च किया है. उम्मीद है कि Xiaomi जल्द ही इन्हें भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर सकती है. दोनों ही डिवाइसेस ब्रांड के एंट्री लेवल फोन्स हैं, जो 10 हजार रुपये से कम के बजट में लॉन्च हो सकते हैं.
Redmi A2 में 6.52-inch का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो HD+ रेज्योलूशन के साथ आता है. हैंडसेट MediaTek Helio G36 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 3GB तक RAM और 32GB का eMMC 5.1 स्टोरेज मिलता है. Redmi A2 में कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 8MP का है.
सेकेंडरी कैमरा एक QVGA लेंस है, जो LED फ्लैश के साथ आता है. फ्रंट में कंपनी ने 5MP का सेल्फी कैमरा दिया है. हैंडसेट 5000mAh की बैटरी और 10W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. फोन में माइक्रो-USB पोर्ट मिलता है. Redmi A2+ भी इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है.
इसमें आपको सिर्फ फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. दोनों ही हैंडसेट Android 12 Go एडिशन पर काम करते हैं. इन्हें कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन- लाइट ब्लू, लाइट ग्रीन और ब्लैक में लॉन्च किया है. बैक पैनल पर टेक्स्चर फिनिश दी गई है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











