
Xiaomi ने बेच दी Redmi 12 की 30 लाख यूनिट्स, क्या भारत में लौट रहे कंपनी के सुनहरे दिन?
AajTak
Xiaomi India Sale: स्मार्टफोन मार्केट में टॉप पर रहने वाली शाओमी की चमक पिछले कुछ वक्त में फीकी पड़ी है. हालांकि, कंपनी अब बाजार में धीरे-धीरे वापसी कर रही है. हाल में ही कंपनी ने इसकी जानाकरी दी है. शाओमी ने बताया कि कंपनी ने Redmi 12 5G और Redmi 12 4G की 30 लाख यूनिट्स को बेच दिया है. कंपनी ने इस फोन्स को 100 दिनों से कम में बेचा है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
ऐसा लग रहा है कि चीनी कंपनी शाओमी के सुनहरे दिन वापस आ रहे हैं. एक वक्त विभिन्न स्मार्टफोन मार्केट में टॉप पर रहने वाली Xiaomi की चमक पिछले कुछ वक्त में फीकी पड़ गई थी. अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी वापसी कर रही है. चीनी बाजार में कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 14 ने धमाल मचा रखा है.
इस सीरीज के फोन्स को कंज्यूमर्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और खरीद भी रहे हैं. इससे कंपनी की वैल्यूएशन बेहतर हुई है. वहीं भारतीय बाजार में भी कंपनी ने फोन की सेल ने रफ्तार पकड़ी है.
हम बात कर रहे हैं Xiaomi के बजट फोन Redmi 12 5G और Redmi 12 4G की. दोनों ही फोन्स की भारतीय बाजार में अच्छी सेल हुई है. लोग इन्हें काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसका अंदाजा सेल के आंकड़ों से लगाया जा सकता है.
शाओमी ने भारतीय बाजार में Redmi 12 की 30 लाख यूनिट्स को 100 दिनों से कम में बेच दिया है. कंपनी ने ये जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है.
ये भी पढ़ें- Redmi Note 12 Pro 5G का नया वेरिएंट लॉन्च, 12GB RAM के साथ मिलता है दमदार कैमरा
इसके साथ ही कंपनी ने भरोसा दिखाने के लिए कस्टमर्स का आभार प्रकट किया है. इस अचीवमेंट से पता चलता है कि शाओमी भारतीय बाजार में धीरे-धीरे वापसी कर रही है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












