
Xiaomi के ये दो नए लैपटॉप भारत में लॉन्च, कीमत 56,999 रुपये से शुरू
AajTak
Xiaomi ने भारत में दो नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं. ये नए लैपटॉप Mi Notebook Pro और Mi Notebook Ultra हैं. इन्हें Mi Smarter Living 2022 इवेंट के दौरान गुरुवार को लॉन्च किया गया.
Xiaomi ने भारत में दो नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं. ये नए लैपटॉप Mi Notebook Pro और Mi Notebook Ultra हैं. इन्हें Mi Smarter Living 2022 इवेंट के दौरान गुरुवार को लॉन्च किया गया. ये सेकेंड जनरेशन Mi Notebook लैपटॉप्स हैं. इन्हें पिछले साल के Mi Notebook 14 के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया है. नए मॉडल्स में 3.2k तक डिस्प्ले और 11th Gen Intel Tiger Lake प्रोसेसर मिलेगा. Mi Notebook Pro की कीमत 8GB रैम और Core i5 प्रोसेसर वेरिएंट के लिए 56,999 रुपये, 16GB रैम और Core i5 प्रोसेसर के लिए 59,999 रुपये और 16GB रैम और Core i7 प्रोसेसर के लिए 72,999 रुपये रखी गई है. वहीं, Mi Notebook Ultra की कीमत 8GB रैम और Core i5 प्रोसेसर वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये, 16GB रैम और Core i5 प्रोसेसर के लिए 63,999 रुपये और 16GB रैम और Core i7 प्रोसेसर के लिए 76,999 रुपये रखी गई है. दोनों ही लैपटॉप्स की बिक्री 31 अगस्त से शुरू होगी. ग्राहक इन्हें ऐमेजॉन, मी होम स्टोर्स, शाओमी की वेबसाइट और बाद रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे.More Related News

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












