
Xiaomi का 108MP कैमरे वाला ये 5G स्मार्टफोन हुआ सस्ता, अब इतने में खरीदें
AajTak
चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने पिछले साल अक्टूबर में 108MP प्राइमरी कैमरा वाले अपने पहले स्मार्टफोन Mo 10T Pro को लॉन्च किया था. अब कंपनी नई Mi 11 सीरीज को भारत में लॉन्च करने जा रही है.
चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने पिछले साल अक्टूबर में 108MP प्राइमरी कैमरा वाले अपने पहले स्मार्टफोन Mo 10T Pro को लॉन्च किया था. अब जब कंपनी नई Mi 11 सीरीज को भारत में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने Mo 10T Pro की कीमत घटा दी गई है. गैजेट्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी ने Mo 10T Pro की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की है. इस स्मार्टफोन को भारत में 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. ये कीमत इसके सिंगल 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए रखी गई थी. हालांकि, अब इसे 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. Mo 10T Pro की नई कीमत को कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है. साथ ही यहां ग्राहकों को HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा. ग्राहकों के पास इसे कॉस्मिक ब्लू और लूनार सिल्वर वाले दो कलर ऑप्शन में खरीदने का मौका होगा.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











