
Xiaomi का डबल धमाका! 200MP कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत
AajTak
Xiaomi 12T सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है. इस सीरीज में Xiaomi 12T और Xiaomi 12T Pro स्मार्टफोन्स शामिल हैं. Xiaomi 12T Pro में कंपनी ने 200-मेगापिक्सल का कैमरा दिया है. इसके अलावा इसमें 120W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है. जानिए इन फोन्स की बाकी डिटेल्स.
Xiaomi ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. इन स्मार्टफोन्स का नाम कंपनी ने Xiaomi 12T और Xiaomi 12T Pro रखा है. Xiaomi 12T सीरीज को Xiaomi 12 Pro के अगले वर्जन के तौर पर पेश किया गया है.
Xiaomi 12T, Xiaomi 12T Pro की कीमत और उपलब्धता
Xiaomi 12T, Xiaomi 12T Pro को फिलहाल ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है. भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है. लेकिन, माना जा रहा है कंपनी इन फोन्स को भारत में जल्द पेश कर सकती है.
इसकी कीमत की बात करें तो Xiaomi 12T सीरीज की कीमत 599 यूरो (लगभग 48 हजार रुपये) से शुरू होती बै. ये कीमत इसके बेस वैरिएंट के लिए है. बेस वैरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. Xiaomi 12T Pro की कीमत 749 यूरो (लगभग 60,500 रुपये) से शुरू होती है. दोनों ही स्मार्टफोन्स ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में आते हैं.
Xiaomi 12T, Xiaomi 12T Pro के स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 12T का डिजाइन Xiaomi 12T Pro जैसा ही है. हालांकि, स्पेसिफिकेशन्स में थोड़ा सा अंतर है. Xiaomi 12T में MediaTek Dimensity 8100-Ultra चिपसेट दिया गया है जबकि प्रो वैरिएंट में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










